एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला उपायुक्त एवं अध्यक्ष लवी मेला समिति अनुपम कश्यप ने बताया कि 11 से 14 नवम्बर, 2025 तक आयोजित किए जा रहे लवी मेला रामपुर की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के लिए इच्छुक कलाकार अपने ऑडिशन का वीडियो तैयार करके जिला लोक सम्पर्क अधिकारी (डीपीआरओ) शिमला तथा जिला भाषा अधिकारी (डीएलओ) शिमला को ईमेल dproshimlapr@gmail.com तथा dloshimla.hp@gmail.com पर 05 नवम्बर, 2025 तक भेज सकते हैं। वीडियो बनाते समय निम्न बातों का विशेष ध्यान रखें- 1. वीडियो की गुणवत्ता (ऑडियो सहित) बेहतर होनी चाहिए। 2. समय सीमा एक मिनट से अधिक नहीं होनी चाहिए। 3. वीडियो में…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू हिमाचल किसान सभा अरसु क्षेत्र की बैठक विश्राम गृह अरसु में संपन्न हुई। बैठक में किसानों की जमीनों से बेदखली और मकानों में की जा रही बाड़बंदी के विरोध में 29 अक्टूबर को लुहरी में होने वाले प्रदर्शन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए किसान सभा निरमंड ब्लॉक के अध्यक्ष देवकी नंद ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब और लघु किसानों को उनकी जमीनों से बेदखल कर उनके जीने के अधिकार को छीन रही है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों को बेदखल किया जा रहा है, वे अधिकांश रूप…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला भाजपा प्रदेश पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि जिस कांग्रेस सरकार ने पहली कैबिनेट में एक लाख और बाद में पांच लाख नौकरियों का वादा किया था, वही अब हिमाचल में कर्मचारियों की नौकरियां छीन रही है। कश्यप ने आरोप लगाया कि प्रदेश के कई सरकारी विभागों में आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाया जा रहा है या उनका वेतन रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के 182 पुराने आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट मंडरा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन पुराने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के उस फैसले को रद्द कर दिया है, जिसमें जनजातीय क्षेत्रों में बेटियों को हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 1956 के तहत पैतृक संपत्ति का अधिकार देने का आदेश दिया गया था। अब हिमाचल प्रदेश के जनजातीय इलाकों में बेटियों को पैतृक संपत्ति का अधिकार नहीं मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट का मुख्य फैसलान्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा की खंडपीठ ने उच्च न्यायालय के 23 जून 2015 के फैसले के पैरा 63 को रद्द किया। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम अनुसूचित…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में इस बार कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। उपायुक्त शिमला, अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में एक दिन पूर्हु हुई बैठक में प्रतियोगिता को हरी झंडी दी गई। इस बार की प्रतियोगिता में कुल 7 महिला और 7 पुरुष टीमों को आमंत्रित किया गया है, जो मेले के शुरू होने से पहले दमखम दिखाएंगी। प्रतियोगिता का आयोजन बुशहर कबड्डी संघ के बैनर तले किया जाएगा। मेले से पहले खिलाड़ी बैडमिंटन, वाॅलीबॉल और बॉक्सिंग जैसे खेलों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। महिला वर्ग में शामिल टीमें: साईं होस्टल, धर्मशाला खेलो…