Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ननखड़ी में हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटी की मौत
    • सिपुर मेला 2026: महिला कबड्डी में बाबा जोगों तो वॉलीबॉल में लव ब्रदर्स बनी चैंपियन
    • HPBOSE 10th Second Exam 2026: ड्यूल परीक्षा प्रणाली के लिए पात्रता तय, जानें कौन दे सकेगा दूसरा एग्जाम
    • दैनिक राशिफल 17 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में यूजीसी नेट/सेट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग शुरू
    • MC Election: नगर परिषद चुनाव 2026: ईवीएम वितरित, मतदान अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
    • Rampur Bushahr: झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ, कर्मचारियों ने ली स्वच्छता शपथ
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न, भाषण प्रतियोगिता में अंकिता रहीं प्रथम

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamNovember 27, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामपुर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यातिथि, थाना प्रभारी व अन्य

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, रामपुर में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से तीन दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सफलतापूर्वक आयोजित की गई। समापन सत्र में वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. राजेश नेगी मुख्य अतिथि तथा थाना प्रभारी रामपुर आशीष कौशल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

    क्लब के संयोजक लेफ्टिनेंट मोहन सिंह नेगी ने अतिथियों का सम्मान किया, जबकि क्लब सदस्य डॉ. विपिन शर्मा ने सभी का स्वागत किया। कार्यशाला के दौरान पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    प्रतियोगिताओं के परिणाम

    • भाषण प्रतियोगिता:
      प्रथम – अंकिता पाठक
      द्वितीय – आरती आज़ाद
      तृतीय – अंजली

    • पोस्टर मेकिंग:
      प्रथम – लोकेश ठाकुर
      द्वितीय – अंशिका
      तृतीय – स्नेहा

    • स्लोगन राइटिंग:
      प्रथम – लोकेश ठाकुर
      द्वितीय – मुस्कान
      तृतीय – अंशिका

    • निबंध लेखन:
      प्रथम – सोनिया
      द्वितीय – शिवानी
      तृतीय – पलक

    अंतिम दिन मुख्य वक्ता थाना प्रभारी आशीष कौशल ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही दुर्घटनाओं को रोक सकती है और समाज को सुरक्षित बना सकती है।”

    कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में डॉ. अजेंद्र नेगी, डॉ. कुमार कृष्ण और प्रो. रंजूबाला शामिल रहे। अंत में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा क्लब के डॉ. विपिन शर्मा, डॉ. अनुराधा नेगी, डॉ. अजेंद्र नेगी, डॉ. कुमार कृष्ण और प्रो. अंजली नेगी उपस्थित रहे।

    #GovindBallabhPantCollege #hpnews #RampurCollege #RoadSafetyAwareness #SafetyFirst #SpeechCompetition #StudentAchievements #रामपुर #सड़कसुरक्षा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    HPBOSE 10th Second Exam 2026: ड्यूल परीक्षा प्रणाली के लिए पात्रता तय, जानें कौन दे सकेगा दूसरा एग्जाम

    May 17, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में यूजीसी नेट/सेट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग शुरू

    May 16, 2026

    HPU Exam Form Date Extended : एचपीयू ने बढ़ाई परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि, अब 20 मई तक बिना लेट फीस करें आवेदन

    May 16, 2026

    Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में इन्वेस्टिचर सेरेमनी: रुद्र बने हेड बॉय, दीक्षा ने संभाली हेड गर्ल की जिम्मेदारी

    May 15, 2026

    Rampur Bushahr: राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में सॉफ्ट स्किल पर तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    May 14, 2026

    Bilaspur: बिलासपुर के 21 मेधावी विद्यार्थियों काे जिला प्रशासन ने किया सम्मानित

    May 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 8 6 7 6
    Users Today : 99
    Total Users : 108676
    Total views : 216980
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.