Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    Kangra : सोशल मीडिया की लत ने तोड़ी शादी! पत्नी की आदतों से परेशान पति ने लिया तलाक

    सोशल मीडिया की लत ने एक शादीशुदा जिंदगी में दरार डाल दी। पत्नी की आदतों से परेशान पति ने तलाक ले लिया। जानें पूरा मामला और कोर्ट में क्या हुआ।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा | पालमपुर स्थित पारिवारिक न्यायालय (Family Court) ने एक वैवाहिक विवाद पर सुनवाई करते हुए पति के पक्ष में तलाक की डिक्री पारित की है। अदालत ने मामले में पत्नी के आचरण, पारिवारिक जिम्मेदारियों की अनदेखी और अपमानजनक व्यवहार को ‘मानसिक क्रूरता’ (Mental Cruelty) की श्रेणी में माना है।

    अदालत ने अपने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग करना अपने आप में मानसिक क्रूरता नहीं है, लेकिन जब इसके साथ घरेलू दायित्वों से दूरी, लगातार विवाद और जीवनसाथी के प्रति अपमानजनक व्यवहार जुड़ जाता है, तो उसे कानूनी रूप से मानसिक क्रूरता माना जाएगा।

    व्यक्तिगत स्वतंत्रता और वैवाहिक दायित्वों में संतुलन

    मामले की सुनवाई करते हुए अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश धीरू ठाकुर की अदालत ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता और स्वायत्तता के अधिकार का भी उल्लेख किया।

    • अदालत की टिप्पणी: कोर्ट ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की सोशल मीडिया गतिविधियों पर केवल इस आधार पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता।

    • न्यायिक मूल्यांकन: हालांकि, यदि सोशल मीडिया का अत्यधिक इस्तेमाल वैवाहिक जिम्मेदारियों पर प्रतिकूल प्रभाव डालने लगे और इसके साथ लगातार विवाद व तिरस्कारपूर्ण व्यवहार जुड़ा हो, तो इसका न्यायिक मूल्यांकन मानसिक क्रूरता के रूप में किया जाना तर्कसंगत है।

    2024 में पति ने दायर की थी याचिका

    बैजनाथ उपमंडल के रहने वाले पति ने वर्ष 2024 में पारिवारिक न्यायालय में तलाक की याचिका दायर की थी।

    • पति के आरोप: पति ने आरोप लगाया कि मार्च 2017 से उसकी पत्नी के व्यवहार में अचानक बदलाव आया। वह घंटों सोशल मीडिया पर व्यस्त रहने लगी और ससुराल में रहने तथा घरेलू जिम्मेदारियों को निभाने से साफ इन्कार कर दिया।

    • अपमानजनक व्यवहार: याचिका में यह भी कहा गया कि पत्नी उसे अनाकर्षक व कमतर बताकर अपमानित करती थी तथा परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों से दुर्व्यवहार करती थी। पंचायत-परिवार के स्तर पर समझौते के प्रयास भी विफल रहे।

    नोटिस के बावजूद कोर्ट नहीं पहुंची पत्नी, एकतरफा फैसला

    मामले की सुनवाई के दौरान अदालत द्वारा पत्नी को कई बार समन व नोटिस जारी किए गए, लेकिन वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुई। इसके बाद अदालत ने नियमानुसार उसे एकतरफा (Ex-Parte) घोषित करते हुए मामले की कार्यवाही आगे बढ़ाई और रिकॉर्ड पर मौजूद साक्ष्यों के आधार पर तलाक की डिक्री मंजूर कर दी।

    #ARBtimes #FamilyCourtDecision #HimachalNews #KangraNews #LegalNews #PalampurCourt #SocialMediaAddiction
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: जल शक्ति विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
    Next Article Sirmaur : शादी से एक दिन पहले लाख-दो लाख के गहने और 31 हजार लेकर गायब हुई दुल्हन और उसकी मां
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    HPBOSE : हिमाचल बोर्ड SOS 8वीं, 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, 17 सितंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

    August 23, 2026

    Shimla : राजस्थान सरकार को हाईकोर्ट की फटकार: ‘पौंग बांध विस्थापितों को जैसलमेर के रेगिस्तान में न धकेलें’

    August 22, 2026

    Shimla : वित्तीय तंगी न्याय के अधिकार में बाधा नहीं बन सकती, न्यायिक स्टाफ की देरी पर हाईकोर्ट सख्त

    August 20, 2026

    Himachal : धर्मशाला में मोबाइल गेम खेलने से रोका तो 14 वर्षीय किशोर ने उठाया खौफनाक कदम

    August 20, 2026

    Shimla : अनुबंध ड्राइंग मास्टरों को हाईकोर्ट से राहत: शुरुआती तारीख से सेवा वरिष्ठता व पेंशन के लिए गिनने के आदेश

    August 18, 2026

    Kangra : पति की शहादत के बाद नहीं हारी हिम्मत: वीर नारी कल्पना ने SSC (महिला) परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की

    August 18, 2026

    Court: 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के दोषी को 20 साल की सजा, POCSO कोर्ट रामपुर का फैसला

    August 12, 2026

    Kangra : धर्मशाला में अग्निवीर भर्ती रैली में ठगी करने वाले दो दलाल गिरफ्तार

    August 8, 2026

    Shimla : पूर्व सीपीएस को सरकारी बंगले देने पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगा जवाब; पूछा- नियमों की अनदेखी क्यों?

    August 7, 2026

    Court: रामपुर POCSO कोर्ट का फैसला: नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को कारावास, 5 हजार रुपये जुर्माना

    August 6, 2026

    Himachal : पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल विश्वनाथ शर्मा का निधन; देश के पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा के थे छोटे भाई

    August 1, 2026

    Shimla : हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कर्मचारियों के लंबित 15% DA के भुगतान पर 12 सप्ताह में निर्णय ले सरकार

    August 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 9 9 4 3
    Users Today : 163
    Total Users : 119943
    Total views : 236984
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.