Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    Shimla : पूर्व सीपीएस को सरकारी बंगले देने पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगा जवाब; पूछा- नियमों की अनदेखी क्यों?

    हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने नियुक्तियां रद्द होने के बाद भी पूर्व मुख्य संसदीय सचिवों (सीपीएस) को सरकारी बंगले दिए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया है। कोर्ट ने मुख्य सचिव को हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया और राज्य सरकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    हिमाचल हाईकोर्ट भवन।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से पूर्व मुख्य संसदीय सचिवों (सीपीएस) की नियुक्तियां रद्द होने के बावजूद उन्हें सरकारी बंगले आवंटित रखने पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया और जस्टिस बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने इस मामले पर गहरी हैरानी जताते हुए मुख्य सचिव को व्यक्तिगत हलफनामा दायर करने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने सुनवाई के दौरान तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है मानो प्रदेश में “मुझे चेहरा दिखाओ, मैं तुम्हें नियम दिखा दूंगा” की नीति के तहत काम किया जा रहा है।

    बिना आवेदन नियमित कर दिया आवास आवंटन

    हाईकोर्ट ने पाया कि पूर्व सीपीएस ने सरकारी आवास के लिए आवेदन तक नहीं किया था, फिर भी सरकार ने विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए 14 नवंबर 2024 से सामान्य लाइसेंस शुल्क पर उनके प्रवास को नियमित कर दिया। अदालत ने कहा कि यदि इस मुद्दे पर नोटिस जारी न किया गया होता, तो सरकार इस पूरे मामले को कालीन के नीचे दबाए रखती। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि पूर्व सीपीएस को विशेष छूट देने वाले 4 मई के फैसले पर क्यों न रोक लगा दी जाए।

    नवंबर 2024 में हाईकोर्ट ने रद्द की थीं नियुक्तियां

    गौरतलब है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 8 जनवरी 2023 को छह विधायकों को मुख्य संसदीय सचिव नियुक्त किया था। इनमें:

    • सुंदर सिंह ठाकुर (कुल्लू)

    • मोहन लाल ब्राक्टा (रोहड़ू)

    • संजय अवस्थी (अर्की)

    • आशीष बुटेल (पालमपुर)

    • राम कुमार चौधरी (दून)

    • किशोरी लाल (बैजनाथ) शामिल थे।

    भाजपा नेताओं की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 13 नवंबर 2024 को इन सभी छह सीपीएस की नियुक्तियों को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया था और उनसे सभी सरकारी सुविधाएं तुरंत वापस लेने का आदेश दिया था। हालांकि, 22 नवंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले के कुछ हिस्सों पर अंतरिम राहत प्रदान की थी, लेकिन सीपीएस का पद बहाल नहीं किया गया था। इस पूरे मामले में अब अगली सुनवाई 19 अगस्त को होगी।

    #ARBtimes #CurrentAffairs #DailyNews #DevBhoomiHimachal #himachaldiaries #HimachalNews #HimachalPolitics #himachalpradesh #HimachalTourism #HindiNews #LatestNews #newsupdate #ShimlaNews #TrendingNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleAaj-Ka-Rashifal: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, मेष से मीन तक का भविष्यफल
    Next Article चंबा के होली में हादसा: लामू-हीलिंग मार्ग पर 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    JOB: 10 अगस्त को शिमला में तपन इंडस्ट्रीज़ का कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

    August 7, 2026

    HPU Shimla ने जारी किया वार्षिक खेल और युवा उत्सव का कैलेंडर: 25 अगस्त से शुरू होंगी स्पर्धाएं, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

    August 7, 2026

    Court: रामपुर POCSO कोर्ट का फैसला: नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को कारावास, 5 हजार रुपये जुर्माना

    August 6, 2026

    Shimla : राजधानी में भाजपा विधायक दल की बैठक, मानसून सत्र और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर मंथन

    August 5, 2026

    Shimla : हिमकेयर की जगह आएगी नई स्वास्थ्य बीमा योजना, 10 लाख रुपये तक मिलेगा इलाज का कवर

    August 5, 2026

    Shimla: गांवों के सर्वांगीण विकास से रुकेगा पलायन, 2032 तक समृद्ध हिमाचल बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

    August 4, 2026

    Shimla: विकास यात्रा पर जयराम ठाकुर का सवाल, बोले- सिर्फ सुक्खू सरकार का नहीं, सभी का योगदान दिखाएं

    August 4, 2026

    Himachal : शिमला पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ का 1.120 किलो चिट्टा बरामद, हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार

    August 4, 2026

    Shimla : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला: विश्वविद्यालयों की फीस बढ़ाकर छात्रों और अभिभावकों को कर रही परेशान

    August 4, 2026

    Scrub Typhus : IGMC में करसोग और शिमला के दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव; चिकित्सकों ने जारी की एडवाइजरी

    August 4, 2026

    Shimla : हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती, HPPSC ने दी बड़ी राहत; आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त तक बढ़ाई

    August 4, 2026

    Shimla : जिला कोर्ट का फैसला: HRTC बस में 20 ग्राम चिट्टा तस्करी के दोषी को 2 साल की कैद, सह-आरोपी बरी

    August 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 7 7 2 7
    Users Today : 40
    Total Users : 117727
    Total views : 233645
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.