Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 8
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    Shimla : राजस्थान सरकार को हाईकोर्ट की फटकार: ‘पौंग बांध विस्थापितों को जैसलमेर के रेगिस्तान में न धकेलें’

    हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पौंग बांध विस्थापितों के पुनर्वास में हो रही देरी पर राजस्थान सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने विस्थापितों को फेज-1 की विवादमुक्त जमीन देने के आदेश दिए हैं।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    हिमाचल हाईकोर्ट भवन।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पौंग बांध विस्थापितों के पुनर्वास में हो रही वर्षों की देरी और उन्हें दूरदराज के मरुस्थलीय इलाकों में जमीन आवंटित करने के मुद्दे पर राजस्थान सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने मिलाप सिंह की ओर से दायर अनुपालना याचिका पर सुनवाई करते हुए यह कड़ा रुख अपनाया।

    अदालत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पौंग बांध के पानी का पूरा लाभ उठाने के बाद राजस्थान सरकार विस्थापितों के पुनर्वास की जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती। सरकार विस्थापितों को जैसलमेर के रेगिस्तान में धकेलने के बजाय हिमाचल प्रदेश के नजदीक फेज-1 वाले क्षेत्रों (जैसे श्रीगंगानगर) में जमीन उपलब्ध कराए।

    👉 यह भी पढ़ें : Shimla : पूर्व सीपीएस को सरकारी बंगले देने पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगा जवाब; पूछा- नियमों की अनदेखी क्यों?

    अवैध कब्जों का बहाना बनाकर जिम्मेदारी से नहीं भाग सकती सरकार

    हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान राजस्थान सरकार की दलीलों को खारिज करते हुए प्रमुख बिंदु रेखांकित किए:

    • फेज-1 की जमीन पर हक: फेज-1 की विवादमुक्त जमीन पर अतिक्रमण का हवाला देकर पात्र विस्थापितों को जमीन आवंटन से वंचित करना पूरी तरह से अनुचित है। सार्वजनिक भूमि से अवैध कब्जे हटाकर विस्थापितों को जमीन का कब्जा देना राजस्थान सरकार का दायित्व है।

    • सुविधाओं का अभाव: फेज-2 के तहत जैसलमेर में दी जा रही जमीन फेज-1 के श्रीगंगानगर क्षेत्र से करीब 600 किलोमीटर दूर है, जहां मूलभूत सुविधाओं का भारी अभाव है।

    • केंद्र सरकार को निर्देश: हाईकोर्ट ने केंद्रीय सचिव को राजस्थान सरकार के इस अड़ियल रवैये पर कड़ा संज्ञान लेने और नई स्टेटस रिपोर्ट (Status Report) दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को तय की गई है।

    50 वर्षों से भटक रहे विस्थापित: आंकड़ों में स्थिति

    • हिमाचल का काम पूरा: हिमाचल प्रदेश ने 1,003 अदालती मामलों में से 969 मामलों का निपटारा कर फाइलें राजस्थान को भेज दी हैं।

    • राजस्थान में लंबित मामले: राजस्थान सरकार के पास अभी भी 265 मामले लंबित हैं।

    • बैठकों की सुस्त रफ्तार: केंद्र के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद दोनों राज्यों के बीच नियमित मासिक बैठकें नहीं हो रही हैं। जनवरी 2025 के बाद केवल एक बैठक हुई, जिसमें महज 50 विस्थापितों को जमीन आवंटित की गई।

    गौरतलब है कि वर्ष 1971 में पौंग बांध निर्माण के समय हिमाचल के हजारों परिवार बेघर हुए थे। कुल 16,352 विस्थापित परिवारों के पुनर्वास के लिए राजस्थान के गंगानगर जिले में 2.20 लाख एकड़ भूमि आरक्षित की गई थी, लेकिन पांच दशक बीत जाने के बाद भी सैकड़ों परिवार अपने अधिकार के लिए भटक रहे हैं।

    #ARBtimes #HimachalHighCourt #HimachalNews #KangraNews #PongDamOustees #RajasthanGovt #RehabilitationPolicy
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : पुलिस कांस्टेबल भर्ती में होमगार्ड जवानों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट, 5 सितंबर तक बढ़े आवेदन
    Next Article Chamba: पांच पंचायतों में ‘गायब’ मिला स्टाफ, 25 से अधिक कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक होगी सेना भर्ती रैली

    October 7, 2026

    Nauni University : कुलपति का रजिस्ट्रार बदलने का फैसला सरकार ने किया निरस्त, सिद्धार्थ आचार्य बहाल

    October 7, 2026

    Himachal Police Recruitment: कांस्टेबल भर्ती के 734 पदों के लिए फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी, जानें जिलावार तारीखें

    October 7, 2026

    Shimla News: नशा मुक्ति केंद्रों की निगरानी और पुनर्वास की गुणवत्ता पर प्रशासन का विशेष फोकस

    October 6, 2026

    Shimla News : चिट्‌टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा, चंडीगढ़-मोहाली से दो गिरफ्तार

    October 6, 2026

    Himachal News : पांवटा साहिब के पुराने यमुना पुल पर भीषण हादसा, कार-डंपर टक्कर में तीन की मौत

    October 4, 2026

    HPU Shimla : पुराने बैच के विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने का अवसर, 12 अक्तूबर तक भरें फॉर्म

    October 2, 2026

    Shimla News : नशा तस्करों की संपत्तियों पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, तीन मामलों में 40.5 लाख सीज

    October 2, 2026

    Shimla News : जुब्बल के धार गांव में भीषण अग्निकांड, पांच घर राख, बेघर हुए परिवार

    October 2, 2026

    Court: नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में आरोपी दोषी, तीन साल का कारावास

    October 1, 2026

    Himachal : नाबालिग नातिन से यौन अपराध में नाना को पांच साल की सजा, 8 हजार जुर्माना

    October 1, 2026

    Himachal High Court : भानुपल्ली-लेह रेललाइन के लिए 538 बीघा भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना रद्द

    October 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 8 6 4
    Users Today : 2
    Total Users : 125864
    Total views : 246719
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.