Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, October 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कांगड़ा

    Himachal : धर्मशाला में मोबाइल गेम खेलने से रोका तो 14 वर्षीय किशोर ने उठाया खौफनाक कदम

    धर्मशाला में मोबाइल गेम खेलने से रोकने पर 14 वर्षीय किशोर ने खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के बाद परिवार में मातम, पुलिस ने जांच शुरू की।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, धर्मशाला | कांगड़ा जिले के धर्मशाला के खनियारा (रक्कड़) क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोर की मौत का बेहद दुखद मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मोबाइल पर गेम खेलने से रोकने और पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कहने से नाराज किशोर ने घर की रसोई में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

    जानकारी के अनुसार, किशोर घर में मोबाइल पर गेम खेल रहा था। परिजनों ने उसे मोबाइल का इस्तेमाल करने से रोका और पढ़ाई करने की सलाह दी। इसके बाद वह नाराज होकर रसोई में चला गया। कुछ समय बाद जब परिजनों ने उसे देखा तो वह रसोई में फंदे पर लटका मिला। परिजन आनन-फानन में किशोर को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। बताया जा रहा है कि परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर है और माता-पिता दिहाड़ी-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला के जोनल अस्पताल भेजा। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

    एक्सपर्ट की सलाह: बच्चों का स्क्रीन टाइम सीमित करने के साथ उनके साथ संवाद बनाए रखना जरूरी है। मोबाइल अचानक छीनने के बजाय समय-सीमा पहले से तय करें और बच्चे को भी निर्णय में शामिल करें। गेमिंग में उसकी रुचि को समझने का प्रयास करें, मोबाइल-मुक्त समय तय करें और बच्चों को खेलकूद, हॉबी और परिवार के साथ समय बिताने के लिए प्रोत्साहित करें। पढ़ाई या नंबर को लेकर बच्चों की तुलना न करें। लंबे समय तक उदासी, अकेलापन, चिड़चिड़ापन या व्यवहार में अचानक बदलाव दिखे तो उसे गंभीरता से लें और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की मदद लें।

    #ARBtimes #ChildMentalHealth #ChildSafety #Dharamshala #DharamshalaNews #HimachalNews #HimachalNewsUpdat #himachalpradesh #Kangra #KangraNews #MentalHealth #OnlineGaming #ParentingTips
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : 5 से 10 मीट्रिक टन के कोल्ड स्टोर बनाने पर बागवानों को मिलेगी 50% सब्सिडी
    Next Article Rampur Bushahr: गानवी और थैली चकटी में उपतहसील की राह आसान, दूरदराज लोगों को राहत की उम्मीद
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla News : चिट्‌टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिकंजा, चंडीगढ़-मोहाली से दो गिरफ्तार

    October 6, 2026

    Kangra News: कांगड़ा के डमटाल में 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत चार पर केस

    October 5, 2026

    Kangra News: पालमपुर के होटल में पुलिस की दबिश, महिला समेत पांच गिरफ्तार; 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

    October 5, 2026

    Himachal News: नशा तस्करी मामले में दो महिलाओं को एक साल की कठोर कैद, 10-10 हजार जुर्माना

    October 4, 2026

    Himachal News : पांवटा साहिब के पुराने यमुना पुल पर भीषण हादसा, कार-डंपर टक्कर में तीन की मौत

    October 4, 2026

    Crime: रामपुर में 11 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

    October 1, 2026

    Himachal : नाबालिग नातिन से यौन अपराध में नाना को पांच साल की सजा, 8 हजार जुर्माना

    October 1, 2026

    Himachal News : डीएलएड की 739 रिक्त सीटों के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग 28 सितंबर को

    September 26, 2026

    Kangra News : पालमपुर की महिला को 7 दिन डिजिटल अरेस्ट रखकर 15 लाख ठगे, पुलिस अधिकारी बनकर किया फोन

    September 26, 2026

    Crime: सुन्नी के ओगली में पिता-पुत्री की गुमशुदगी का दर्दनाक अंत, सतलुज से मिले दोनों के शव

    September 25, 2026

    Himachal : शिमला में बुजुर्ग से 5.51 लाख की साइबर ठगी: पेंशन कार्ड के नाम पर खाता ब्लॉक करने की दी धमकी

    September 24, 2026

    Shimla News : चिट्‌टा तस्करों पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 आरोपियों की 4.13 करोड़ की संपत्ति जब्त

    September 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 6 7 0
    Users Today : 20
    Total Users : 125670
    Total views : 246443
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.