Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Monday, September 28
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    Court: 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के दोषी को 20 साल की सजा, POCSO कोर्ट रामपुर का फैसला

    रामपुर POCSO कोर्ट ने छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आरोपी रोशन लाल को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कारावास और 5 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (POCSO कोर्ट), किन्नौर स्थित रामपुर ने छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आरोपी रोशन लाल बंजारा को दोषी करार देते हुए कुल 20 वर्ष के कारावास और 5 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी को POCSO अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत यह सजा सुनाई। फैसले की जानकारी देते हुए उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने बताया कि आरोपी रोशन लाल बंजारा, पुत्र स्वर्गीय शोला बंजारा, मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है और वर्तमान में रामपुर क्षेत्र में रहकर आइसक्रीम बेचने का काम करता था।

    अभियोजन के अनुसार, 3 अक्टूबर 2025 को छह वर्षीय पीड़िता अपने भाई के साथ अपनी दुकान के सामने खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी बच्ची की माता की मनियारी की दुकान के पास आया और आइसक्रीम खिलाने के बहाने उसे अपने ठेले पर ले गया। उस समय बच्ची की माता दुकान पर ग्राहक को सामान देने में व्यस्त थी।

    कुछ समय बाद जब बच्ची की माता उसे लेने आइसक्रीम के ठेले पर पहुंची तो उसने आरोपी को बच्ची का पाजामा खोलकर उसके साथ गलत काम करने का प्रयास करते हुए देखा। बच्ची की माता ने आरोपी को धक्का देकर अलग किया। अभियोजन के अनुसार, उस समय आरोपी ने शराब पी रखी थी। इसके बाद बच्ची की माता उसे लेकर पुलिस थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले की जांच पूरी करने के बाद चालान POCSO कोर्ट में पेश किया।

    अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 10 गवाहों के बयान दर्ज करवाए गए। न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को सही पाया और उसे POCSO अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराते हुए 20 वर्ष के कारावास तथा 5,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

    #ARBtimes #CourtVerdict #CrimeNews #HimachalNews #himachalpradesh #POCSO #POCSOAct #POCSOCourt #Rampur #RampurBushahr #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleAccident: संगड़ाह के गतलोग में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, चार की मौत; चालक समेत 9 घायल
    Next Article Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज में नारा लेखन में लोकेश प्रथम, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr : नाबालिग से दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, 10-10 हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    Rampur Bushahr News : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, पांच हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    Himachal High Court : पति के चरित्र पर बेबुनियाद आरोप और सेना के अधिकारियों से शिकायत मानसिक क्रूरता

    September 24, 2026

    Himachal High Court : सरकारी CBSE स्कूलों में 30 सितंबर तक शिक्षकों की भर्ती के आदेश, सरकार से मांगी रिपोर्ट

    September 19, 2026

    Himachal High Court : 12 साल में 11 तबादले, हाईकोर्ट ने कर्मचारी की ट्रांसफर पर लगाई रोक

    September 18, 2026

    Himachal High Court : शादीशुदा बेटी को नौतोड़ जमीन से नहीं किया जा सकता वंचित, सरकार को पट्टा जारी करने का आदेश

    September 17, 2026

    Court: 6 किलो 24 ग्राम चरस बरामदगी के मामले में आरोपी बरी

    September 15, 2026

    Himachal High Court : संजौली में अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को अपना वार्ड कार्यालय गिराने का आदेश

    September 15, 2026

    Himachal High Court : संगीत शिक्षकों की भर्ती पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार से 3 हफ्ते में मांगा जवाब

    September 13, 2026

    Himachal High Court : 78 साल के पति की दलील खारिज, पत्नी को ₹3,500 गुजारा भत्ता देने का आदेश

    September 13, 2026

    Kullu: 12 सितंबर को कुल्लू, मनाली और बंजार में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

    September 10, 2026

    Himachal High Court : नकली दवाइयों और करोड़ों की GST चोरी मामले में सरकार व फार्मा कंपनी को नोटिस

    September 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 5 4 2
    Users Today : 4
    Total Users : 124542
    Total views : 244688
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.