Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद में पहली बार भाजपा का कब्जा, 5 वार्ड जीतकर बदला सियासी समीकरण
    • ननखड़ी में हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटी की मौत
    • सिपुर मेला 2026: महिला कबड्डी में बाबा जोगों तो वॉलीबॉल में लव ब्रदर्स बनी चैंपियन
    • HPBOSE 10th Second Exam 2026: ड्यूल परीक्षा प्रणाली के लिए पात्रता तय, जानें कौन दे सकेगा दूसरा एग्जाम
    • दैनिक राशिफल 17 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में यूजीसी नेट/सेट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग शुरू
    • MC Election: नगर परिषद चुनाव 2026: ईवीएम वितरित, मतदान अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: एसडीएम कार्यालय के पास प्रस्तावित पार्किंग को लेकर स्थल निरीक्षण, यातायात सुधार पर जोर

    रामपुर बुशहर में एसडीएम कार्यालय के समीप प्रस्तावित पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया गया। प्रशासन ने बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए।
    ATUL RAJBy ATUL RAJApril 17, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    प्रस्तावित पार्किंग के लिए स्थान का निरीक्षण करते एसडीएम रामपुर व अन्य विभाग अधिकारी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय रामपुर के समीप प्रस्तावित पार्किंग स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ स्थल की भौतिक स्थिति, उपलब्ध भूमि, यातायात दबाव और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पार्किंग निर्माण की संभावनाओं पर चर्चा की।

    निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग (एनएच) एवं बी एंड आर तथा राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्थल के तकनीकी पहलुओं जैसे पहुंच मार्ग, भूमि की उपयुक्तता, जल निकासी व्यवस्था, संभावित पार्किंग क्षमता और सुरक्षा मानकों का जायजा लिया तथा विभिन्न विकल्पों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

    इस दौरान एसडीएम कार्यालय के आसपास मौजूदा पार्किंग समस्या और यातायात अव्यवस्था पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

    उपमंडलाधिकारी हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे यातायात और लोगों की आवाजाही को देखते हुए व्यवस्थित पार्किंग की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। प्रस्तावित पार्किंग के निर्माण से आम जनता को सुविधा मिलेगी और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में मदद मिलेगी।

    उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि इस योजना को जल्द अमलीजामा पहनाया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशासन क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

    #HimachalNews #InfrastructureDevelopment #ParkingIssue #PublicFacility #RampurBushahr #SDMInspection #TrafficManagement
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ATUL RAJ
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद में पहली बार भाजपा का कब्जा, 5 वार्ड जीतकर बदला सियासी समीकरण

    May 17, 2026

    ननखड़ी में हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटी की मौत

    May 17, 2026

    MC Election: नगर परिषद चुनाव 2026: ईवीएम वितरित, मतदान अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    May 16, 2026

    Rampur Bushahr: झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ, कर्मचारियों ने ली स्वच्छता शपथ

    May 16, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर की बधाल और कूट पंचायतें निर्विरोध चुनी गईं, विकास कार्यों के लिए मिलेगी विशेष राशि

    May 15, 2026

    Rampur Bushahr: नप रामपुर बुशहर चुनाव 17 मई को, मतदान के साथ ही उसी दिन होगी मतगणना और परिणाम घोषणा

    May 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 8 6 9 7
    Users Today : 120
    Total Users : 108697
    Total views : 217023
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.