एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से जिला स्तरीय कल्याण समिति की बैठक बचत भवन शिमला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश राज्य 7वां वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक रामपुर नन्द लाल ने की। बैठक में बताया गया कि कमजोर वर्गों के कल्याण एवं उत्थान के लिए सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के संचालन के लिए हर साल बजट आवंटित किया जाता है, जिसे जिला कल्याण समिति द्वारा अनुमोदित किया जाता है। वित्तीय सहायता बढ़ाने का प्रस्ताव नन्द लाल ने कहा कि अनुवर्ती कार्यक्रम के…
Author: ARB Times Desk
कुरनूल (आंध्र प्रदेश)। राजस्थान के बाद अब आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में भीषण सड़क हादसा सामने आया है। हैदराबाद-बेंगलूरू हाईवे पर शुक्रवार तड़के एक निजी बस आग का गोला बन गई, जिसमें 20 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे में कई लोग झुलस गए हैं, जबकि कुछ ने कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, बेंगलूरू से हैदराबाद जा रही इस निजी बस की चिन्नाटेकुर के पास एक दोपहिया वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर के कुछ ही सेकंड बाद बस में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते बस पूरी तरह…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के चौपाल उपमंडल की खगना पंचायत के कटौटी गांव में वीरवार दोपहर भीषण आग लगने से दो मकान जलकर राख हो गए। इस दर्दनाक हादसे में पांच परिवार बेघर हो गए हैं। फिलहाल प्रभावित परिवारों को गांव में अस्थायी ठहराव की व्यवस्था की गई है। चौपाल-नेरवा मुख्य मार्ग से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित कटौटी गांव में आग की घटना वीरवार दोपहर को पेश आई। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को दी। दमकल कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा/सोलन। हिमाचल प्रदेश में दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में पति-पत्नी समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। दोनों घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। हादसों में दो बच्चे सकुशल बच गए। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। कांगड़ा में डंगे से टकराई वैन, दंपती की मौके पर मौत पहला हादसा कांगड़ा में बाईपास पर हुआ, जहां एक वैन सड़क किनारे बने डंगे से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो बच्चे सुरक्षित बच गए। मृतकों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर दत्तनगर में युग्वीन होटल के चौथी मंजिल से गिरने से 25 वर्षीय युवक यशवन्त उर्फ याशु की मौत हो गई। पुलिस थाना रामपुर को स्थानीय लोगों ने सुबह सूचना दी कि होटल की चौथी मंजिल के लेंटर से एक व्यक्ति नीचे गिरा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक को मृत पाया। मृतक यशवन्त, पुत्र संजीव कुमार, गांव चारमाला, डाकघर उप तहसील नित्थर, जिला कुल्लू का निवासी था और युग्वीन होटल में काम करता था। मृतक की पहचान होते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम जुन्गा से विशेषज्ञ बुलाए। डीएसपी…