एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला जिला स्तरीय एनकॉर्ड नार्को समन्वय केंद्र की बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि नवंबर माह के दौरान सभी पुलिस अधिकारी जिला के सभी शिक्षण संस्थानों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि पुलिस अधिकारी बच्चों को संबोधित करते समय वर्दी में रहेंगे। बिना वर्दी के बच्चों को नशे के प्रति जागरूक करना पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पुलिस का फील्ड स्टाफ समय मिलने पर नजदीकी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में बच्चों को नशे के…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर राजकीय महाविद्यालय रामपुर में आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला द्वारा आयोजित अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 (पुरुष वर्ग) का शानदार शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय रामपुर, रिकांगपिओ, निरमंड, आनी, सीमा रोहड़ू, नेरवा, सरस्वती नगर सावड़ा और डी.ए.वी. कोटखाई की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता 25 से 28 अक्तूबर 2025 तक चलेगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय महाविद्यालय रामपुर के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. टी. डी. वर्मा ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों का स्वागत करते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और सौहार्दपूर्ण प्रतिस्पर्धा के साथ खेल में भाग लेने का आह्वान किया। दिन का पहला…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का आज शुभारंभ हुआ। यह शिविर 25 से 31 अक्तूबर तक चलेगा। शिविर का उद्घाटन समाजसेवी एवं शहीद पवन दंगल के पिता शिशु पाल दंगल के कर-कमलों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि — “सेवा, अनुशासन और समर्पण ही NSS की पहचान हैं। जब युवा समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं, तभी राष्ट्र सशक्त बनता है।” उन्होंने स्वयंसेवियों से अपील की कि वे शिविर के दौरान स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति जैसे अभियानों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश में अगले पांच दिन मौसम साफ रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों में धूप खिली रहने से तापमान में हल्का उछाल आएगा। पिछले 24 घंटों में प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। स्पीति घाटी के ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री दर्ज किया गया, जो फिलहाल प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान है। वहीं, औसतन अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक बना हुआ है। मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। ऊना का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो नॉर्मल…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार धारा 118 में सरलीकरण के नाम पर अपनों को फायदा पहुंचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी तरह की छेड़छाड़ भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद से ही कांग्रेस सरकार प्रदेश की संपत्तियों और हितों को अपने व्यापारी मित्रों को सौंपने में लगी हुई है। मुख्यमंत्री अब भ्रष्ट अधिकारियों और माफियाओं के हाथ की कठपुतली बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि धारा 118 में बदलाव का सीधा असर प्रदेश की जमीनों और सांस्कृतिक…