एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला 2025 के उपलक्ष्य में रामपुर बुशहर में 28 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक विविध खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष का खेल थीम रखा गया है: “नशे को नहीं, फिटनेस को चुनें, खेलें और स्वस्थ रहें”। उपमंडलाधिकारी (नागरिक) एवं सचिव, अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला आयोजन समिति, रामपुर बुशहर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। खेल गतिविधियों का विस्तृत कार्यक्रम वॉलीबॉल प्रतियोगिता तिथि: 28 एवं 29 अक्टूबर 2025 स्थान: कॉलेज ग्राउंड, रामपुर बुशहर स्तर:…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंबा चंबा शहर के समीप बारगाह में एक युवक ने युवती पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, घायल युवती चंबा कॉलेज में पढ़ाई करती है और हरदासपुरा मोहल्ले की रहने वाली है। आरोपी अर्जुन वीर सिंह अमृतसर का निवासी है और शहर के एक सैलून में काम करता था। बताया जा रहा है कि वह युवती पर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांग पिओ में 30 अक्तूबर से 2 नवम्बर तक आयोजित होने वाले किन्नौर महोत्सव एवं “राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव” के दौरान यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। इस संबंध में जिला दण्डाधिकारी डॉ. अमित कुमार शर्मा (आईएएस) ने रविवार को आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, महोत्सव अवधि में सार्वजनिक सुरक्षा, यातायात की सुगमता तथा आपात सेवाओं की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। मुख्य यातायात परिवर्तन एवं प्रतिबंध पुराने डी.सी. पेट्रोल पंप से रिकांग पिओ बस स्टैंड की ओर यातायात का मार्ग परिवर्तन:उपरोक्त अवधि के दौरान…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर हिमाचल प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थल श्री नैना देवी जी मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण और विकास कार्य तेजी से चल रहा है। लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक पर्यटन को सुदृढ़ बनाने के लिए कई नई परियोजनाएं शुरू की गई हैं। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में मंदिर ट्रस्ट श्री नैना देवी जी के निर्माण कार्यों और आगामी प्रस्तावित योजनाओं पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र स्थापित किया गया है। इसके…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार के डिजिटल गवर्नेंस अभियान के तहत लोक निर्माण विभाग (PWD) के 100 कार्यालयों को ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए विभाग की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह कदम पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीकी-संचालित शासन की दिशा में एक बड़ा सुधार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्धारित समय-सीमा में ई-ऑफिस लागू करने में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का समर्पण सराहनीय है। अब फाइलों का संचालन प्रमुख अभियंता से लेकर सचिव, लोक निर्माण मंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय तक डिजिटल माध्यम से किया जा रहा है। इससे कार्यप्रणाली में…