Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल और एएसआई पद पर पदोन्नति के लिए रविवार को आयोजित परीक्षा (बी–1 टेस्ट) तकनीकी खामियों और सर्वर फेल होने के कारण रद्द कर दी गई है। ऑनलाइन परीक्षा के दौरान साइट क्रैश हो गई, जिससे कंप्यूटर हैंग हो गए और परीक्षार्थियों के उत्तर सबमिट नहीं हो पाए। यह परीक्षा करीब आठ साल बाद आयोजित की जा रही थी। पूरे प्रदेश में 4,461 पुलिस जवानों ने इस परीक्षा में भाग लिया। सुबह के सत्र में 2,696 और शाम के सत्र में 1,765 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला/मंडी  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बिना उचित इंतजाम के 4000 से अधिक परीक्षार्थियों की पुलिस विभागीय प्रोन्नति परीक्षा (बी–1) आयोजित कराना सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। परीक्षा के दौरान तकनीकी खामियां लगातार बनी रही। कई केंद्रों पर उत्तर सबमिट नहीं हो रहे थे, तो कहीं प्रश्नों में गलत विकल्प थे। कुछ केंद्रों पर मुख्य सर्वर से लिंक ही नहीं बन पाए। पहली पारी में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को दूसरी पारी में भी परीक्षा देनी पड़ी। पूरी परीक्षा में अराजकता और उहापोह की स्थिति बनी रही, जिसके बाद प्रशासन ने परीक्षा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पिछले ढाई सालों में केंद्र सरकार से दोनों विभागों को 4500 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता मिली है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार हर संभव सहयोग कर रही है। मंत्री ने बताया कि नवंबर माह में 1500 किलोमीटर सड़कों का जाल बिछाने की मंजूरी मिलने जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की सैकड़ों सड़कों का निर्माण होगा और प्रदेश के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। पाहल पंचायत में विकास कार्य पाहल पंचायत में पिछले ढाई सालों में 22 लाख रुपए के विकास कार्य किए जा रहे…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज अपने गृह क्षेत्र जुब्बल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठाकुर राम लाल में छात्राओं की राज्य स्तरीय अंडर-14 खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि दिसंबर माह में हिमाचल प्रदेश में तीन राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसके लिए 1 करोड़ रुपए स्वीकृत किए जा चुके हैं। इन प्रतियोगिताओं में देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिताओं में अंडर-14 छात्र वर्ग (वॉलीबाल), अंडर-19 छात्र वर्ग (हैंडबॉल और कबड्डी) की स्पर्धाएं होंगी। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ इस मौके पर शिक्षा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोशल मीडिया के लिए बाइक स्टंट की रील बनाते समय 22 साल युवक की जान चली गई। यह दर्दनाक हादसा देर रात करीब एक बजे कीरतपुर–मनाली फोरलेन की मलोरी टनल के पास हुआ। बाइक फिसलने से युवक बुरी तरह घायल हो गया, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बल्ह क्षेत्र के नगचला निवासी अनिकेत के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अनिकेत सोशल मीडिया के लिए स्टंट करते समय…

Read More