एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर केन्द्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्ली तथा एसजेवीएन के मुख्य सतर्कता अधिकारी के दिशा-निर्देशों के तहत नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन (एनजेएचपीएस) में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक किया जा रहा है। इस वर्ष का थीम है — “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी।” सप्ताह का शुभारंभ परियोजना प्रमुख श्री राजीव कपूर द्वारा मुख्य प्रशासनिक भवन, झाकड़ी में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर किया गया। इसी क्रम में विद्युत गृह झाकड़ी एवं बांध स्थल नाथपा पर भी कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने घोषणा की है कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के कसारू में 300 करोड़ रुपये की लागत से हिमाचल की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी। उन्होंने बताया कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है और निर्माण कार्य शीघ्र ही आरंभ किया जाएगा। धर्माणी ने कहा कि यह विश्वविद्यालय युवाओं को विश्वस्तरीय, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षा प्रदान करेगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, सेमीकंडक्टर तकनीक जैसे आधुनिक विषयों पर उद्योग-केंद्रित पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। वर्चुअल लैब्स और डिजिटल लर्निंग मोड से छात्र अपनी गति से…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर प्रदेश सरकार ने घुमारवीं के भदरोग क्षेत्र को औद्योगिक विकास का नया केंद्र बनाने की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया है। नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने सोमवार को घोषणा की कि भदरोग औद्योगिक क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के निर्माण पर लगभग 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मंत्री धर्माणी ने बताया कि इस परियोजना के तहत सड़क, बिजली, पानी, अपशिष्ट जल प्रबंधन और लॉजिस्टिक सेवाओं जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता से विकसित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय बिजली आपूर्ति और जल उपलब्धता किसी भी उद्योग की रीढ़ होती है,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एस.पी कत्याल ने आज किन्नौर जिला के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय में जिला अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का मुख्य उद्देश्य सर्दियों और बर्फबारी के मौसम में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना था। डॉ. कत्याल ने जिला प्रशासन से खाद्य आपूर्ति स्टॉक का विस्तृत ब्यौरा प्राप्त किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने गुणवत्ता युक्त सस्ता राशन उपलब्ध कराने, पर्याप्त स्टाफ तैनात करने और दुर्गम क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को हर संभव सहायता प्रदान…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला शहर के पास चायली खुर्द सड़क के चौड़ीकरण का शिलान्यास किया। इस परियोजना की कुल लागत 40 लाख रुपए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास पर ध्यान दे रही है। चायली क्षेत्र ऐतिहासिक महत्व का है और शिमला शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समय सड़क के लिए 36 लाख रुपए स्वीकृत थे, लेकिन निर्माण में ग्रेडिंग का ध्यान नहीं रखा गया था। सड़क के…