एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर भाजपा मंडल ननखड़ी ने अपने अग्रणी संगठनों की कार्यकारिणी का व्यापक विस्तार किया। जो कि निम्न प्रकार से हैं:- युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी:युवा मोर्चा के अध्यक्ष दिग्विजय ठाकुर ने संदीप कायथ, देवेंद्र नलवा, अभिषेक मेहता और बबूल सिंघा को उपाध्यक्ष, खेमराज और अंशुल ठाकुर को महामंत्री, जबकि कपिल, पवन, अंकुश और सतीश को सचिव नियुक्त किया। इसके अलावा जितेंद्र को कोषाध्यक्ष, पवन को कार्यालय सचिव, पारस श्याम को प्रवक्ता, रोबिन श्याम को आईटी संयोजक और भूषण को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। प्रमोद, कपिल, बलवीर, हरबंस और सोहन को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को लेकर जिला स्तरीय उज्ज्वला समिति की बैठक आज उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि केंद्र सरकार के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार अब नए एलपीजी कनेक्शन जारी करने से पहले फिजिकल वेरिफिकेशन अनिवार्य होगी। उपायुक्त ने कहा कि आवेदनकर्ता की केवाईसी पूरी होने के बाद पंचायत सचिवों के माध्यम से फिजिकल वेरिफिकेशन करवाई जाएगी। इस दौरान अधिकारियों द्वारा यह जांच की जाएगी कि आवेदन फार्म में दी गई जानकारी सही है या नहीं। वेरिफिकेशन के बाद ही जिला स्तरीय समिति के समक्ष आवेदनकर्ताओं का…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास, रामपुर सोमवार को 52वां गरीब कन्या विवाह समारोह बड़े हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह वैदिक विधि-विधान के अनुसार कराया गया, जिससे पूरे वातावरण में भक्ति, सौहार्द और उत्सव का माहौल बना रहा। समारोह में दुल्हन और वर पक्ष के परिजनों, समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। न्यास सचिव विनय शर्मा ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष मंदिर न्यास, स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और व्यापारिक समुदाय के सहयोग से संपन्न किया जाता है।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मनाली हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली के साथ लगते अलेउ गांव से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां बिहार मूल के एक युवक ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, 37 वर्षीय रोहित कुमार, जो मूल रूप से बिहार के जिला पश्चिम चंपारण के गांव मंगलपुर का रहने वाला है, अलेउ गांव में अपनी पत्नी निधि (30) और छोटी बेटी के साथ किराये के मकान में रहता था। रोहित पेंटर का काम करता था। शनिवार रात करीब दो बजे पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, नाहन हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाई.एस. परमार का गृह जिला सिरमौर अपनी संस्कृति और परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। अब यह जिला अपनी अनोखी शादियों के लिए भी चर्चा में है। जुलाई 2025 में जब दो भाइयों ने एक ही लड़की से विवाह किया था, तब गिरिपार क्षेत्र की यह शादी देश-दुनिया में चर्चा का विषय बनी थी। अब एक बार फिर सिरमौर जिले के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में दो भाइयों ने ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने समाज को नई सोच दी है। 🟩 संविधान को साक्षी मानकर ली वैवाहिक शपथ सिरमौर जिले के…