Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर ब्यूरो भारत की सबसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक भाखड़ा बांध परियोजना की सुरक्षा को और सुदृढ़ करते हुए, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने इसकी आधिकारिक जिम्मेदारी संभाल ली है। 22 अक्टूबर को भाखड़ा बांध परियोजना, नंगल में आयोजित समारोह में सीआईएसएफ यूनिट बीडीपी नंगल का अधिष्ठापन किया गया। यह समारोह बांध की सुरक्षा जिम्मेदारी को राज्य पुलिस से सीआईएसएफ को हस्तांतरित करने का प्रतीक था। इस अवसर पर नवज्योति गोगोई, महानिरीक्षक सीआईएसएफ (उत्तरी खंड), एम. के. यादव, उप महानिरीक्षक (उत्तरी क्षेत्र-II) और मनोज त्रिपाठी, अध्यक्ष, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) सहित कई वरिष्ठ…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के मुख्यालय रिकांगपिओ में 30 अक्तूबर से 2 नवंबर 2024 तक राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियां प्रशासन ने जोरों पर शुरू कर दी हैं। शनिवार को एसडीएम कल्पा अमित कल्थाइक की देखरेख में प्लॉट आवंटन प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान कुल 144 प्लॉटों का आवंटन किया गया, जिससे प्रशासन को करीब 26 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। नीलामी प्रक्रिया आईटीडीपी घनश्याम दास और मुसाफिर टीम की मौजूदगी में संपन्न हुई। आवंटन प्रक्रिया में स्थानीय के साथ-साथ अन्य राज्यों के व्यापारी भी शामिल हुए। मेले…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल ठियोग की क्यार पंचायत के नमाणा गांव में शनिवार को भीषण आग लगने से लकड़ी के पांच मकान जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में एक गाय जिंदा जल गई, जबकि पांच परिवारों के 24 सदस्य बेघर हो गए। हादसे में लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे गांव के एक घर में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटों ने आसपास के चार अन्य मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के दौरान एक सिलिंडर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला प्रदेश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल बैठक में अनेक अहम निर्णय लिए गए। बैठक में राज्य के विकास, कर्मचारियों के हित और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए कई नई योजनाओं और संशोधनों को मंजूरी दी गई। 1000 डीजल/पेट्रोल टैक्सियाँ बनेंगी इलेक्ट्रिक, मिलेगी 40% सब्सिडी कैबिनेट ने परिवहन विभाग को अनुमति दी कि वह राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के तहत 1000 मौजूदा डीजल/पेट्रोल टैक्सियों को इलेक्ट्रिक टैक्सियों में परिवर्तित करे। सरकार इस पर 40 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान करेगी। कर्मचारियों और शिक्षकों का बढ़ा मानदेय SPOs (विशेष पुलिस अधिकारी) का…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर आर्य पब्लिक स्कूल, खनेरी द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और अनुभवात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक शैक्षणिक भ्रमण का सफल आयोजन किया गया। इस भ्रमण में विद्यार्थियों ने भारत की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। भ्रमण दल ने अयोध्या, वाराणसी, काशी विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ तथा अन्य प्रमुख तीर्थ स्थलों का अवलोकन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद अष्टू ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को उन वास्तविक परिस्थितियों से अवगत कराना है, जिनके बारे में वे केवल पुस्तकों में पढ़ते हैं।…

Read More