Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 14
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Mandi: बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया पर जागरूकता जरूरी: अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी

    बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और जनसुलभ बनाने के उद्देश्य से आज उपायुक्त कार्यालय मंडी में बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त मंडी गुरसिमर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि दत्तक ग्रहण प्रक्रिया संबंधी सही जानकारी के अभाव में लोग कई कठिनाइयों का सामना करते हैं, इसलिए जनजागरूकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाना आवश्यक है।

    इस अवसर पर बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के संकल्प की शपथ भी दिलाई गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि आने वाली तीन ग्राम सभाओं में बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी, जिसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विशेष रूप से जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाल विवाह करवाने वाले परिजन, बैंड, टेंट, बाराती सहित समारोह में शामिल प्रत्येक व्यक्ति कानूनन दोषी माना जाता है और इसके लिए दो वर्ष के कारावास तथा एक लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

    उन्होंने बताया कि नवंबर माह हर वर्ष बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया संबंधी जागरूकता के लिए मनाया जाता है। इस वर्ष विशेष रूप से दिव्यांग तथा अनाथ बच्चों के दत्तक ग्रहण को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया है, ताकि उन्हें सुरक्षित और प्रेमपूर्ण परिवार मिल सके। उन्होंने कहा कि दंपति, एकल महिला या पुरुष अब मिशन वात्सल्य पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर आसानी से बच्चा गोद ले सकते हैं। उन्होंने अपील की कि बच्चा हमेशा कानूनी प्रक्रिया से ही गोद लिया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी कानूनी जटिलता से बचा जा सके। अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला बाल संरक्षण अधिकारी को निर्देश दिए कि बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया संबंधी विस्तृत जानकारी सभी ग्राम पंचायतों में ए-4 साइज़ पोस्टर के रूप में प्रदर्शित की जाए और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।

    जिला बाल संरक्षण अधिकारी एन. आर. ठाकुर ने बताया कि दत्तक अभिभावकों का शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आर्थिक रूप से सक्षम होना आवश्यक है। दंपति द्वारा गोद लेने के लिए दोनों की सहमति जरूरी है। एकल महिला किसी भी बालक या बालिका को गोद ले सकती हैं, जबकि एकल पुरुष बालिका को गोद नहीं ले सकते। दंपति की संयुक्त आयु 85 से 110 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जिन परिवारों के दो या अधिक बच्चे हैं वे विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में 4515 बच्चों को कानूनी दत्तक ग्रहण प्रक्रिया द्वारा परिवार मिला, जिनमें 313 विशेष आवश्यकता वाले बच्चे शामिल हैं। वर्तमान वर्ष में प्रदेश में 12 और मंडी जिले में 2 दत्तक ग्रहण हुए हैं।

    बैठक में पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, श्रम, बाल संरक्षण, बाल कल्याण समिति, चाइल्डलाइन, मंडी जन विकास एवं साक्षरता समिति, ज्ञान-विज्ञान समिति सहित 12 विभागों के अधिकारी और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    #बच्चा_गोद_लेना #दत्तक_ग्रहण #मंडी #बाल_संरक्षण #ChildAdoption #Awareness #MissionVatsalya #StopChildMarriage #SocialAwareness
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleदैनिक राशिफल : Thursday, November 27, 2025
    Next Article Una: अपराध और अवैध खनन से जूझ रहा ऊना, व्यवस्था सुधारने की जरूरत— गौरव कुमार
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को हर माह 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली; 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

    November 13, 2026

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    ABVP: छात्र हितों की अनदेखी पर एबीवीपी ने कॉलेज के ओल्ड ब्लॉक में की प्रतीकात्मक तालाबंदी

    July 28, 2026

    Aaj Ka Rashifal : मेष से मीन राशि तक, कैसा रहेगा आपका दिन? जानें भाग्यशाली अंक और उपाय

    July 12, 2026

    Accident: संगड़ाह के गतलोग में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, चार की मौत; चालक समेत 9 घायल

    August 12, 2026

    Lavi Mela Rampur: लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के कलाकारों की होगी अल्कोहल टेस्टिंग

    November 12, 2026

    Himachal News : 150 सरकारी CBSE स्कूलों में आज से दिन में तीन बार लगेगी शिक्षकों की हाजिरी

    September 2, 2026

    Kinnaur: राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से व्यवस्था परिवर्तन कर रही है हिमाचल सरकार: जगत सिंह नेगी

    September 18, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 3 0
    Users Today : 39
    Total Users : 128930
    Total views : 251818
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.