Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
क्राइम

Una: अपराध और अवैध खनन से जूझ रहा ऊना, व्यवस्था सुधारने की जरूरत— गौरव कुमार

ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 27, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी के पदाधिकारी तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजते हुए

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, ऊना

स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी के अध्यक्ष गौरव कुमार ने जिला ऊना में पिछले महीनों से लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं, गोलीकांड, अवैध खनन तथा प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जिला अब अपराध, गैंग गतिविधियों और माफिया तंत्र के कारण भय के वातावरण में जीने को मजबूर है, जबकि प्रशासन और पुलिस व्यवस्था इन घटनाओं को रोकने में विफल साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि ऊना में हर सप्ताह किसी न किसी नए गोलीकांड या हिंसक वारदात के सामने आने से यह स्पष्ट है कि अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो गया है। खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन, सड़कों पर फायरिंग और गिरोहों की बढ़ती सक्रियता कानून-व्यवस्था के बिगड़े हालात की पुष्टि करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में खनन माफिया इतनी मजबूती से सक्रिय है कि अवैध खनन एक संगठित उद्योग का रूप ले चुका है, जिससे नदियों, पर्यावरण और स्थानीय समाज को भारी नुकसान हो रहा है। कई मामलों में इस माफिया को प्रशासनिक संरक्षण मिलने का संदेह भी बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर कुछ अधिकारियों का जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बजाय कार्यक्रमों, फोटोशूट और दिखावटी गतिविधियों में समय व्यतीत करना हालात को और खराब कर रहा है। सरकार की लापरवाह निगरानी ने अपराधियों को और ज्यादा बेखौफ बना दिया है।

राज्यपाल के समक्ष रखी प्रमुख माँगें—

  1. जिला ऊना में बढ़ते अपराध और गोलीकांड की हाई-लेवल जांच SIT या स्वतंत्र एजेंसी से करवाई जाए।

  2. खनन माफिया के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर अवैध खनन पर पूर्ण रोक लगाई जाए।

  3. अपराधियों को संरक्षण देने वाले अधिकारियों की पहचान कर कठोर विभागीय व कानूनी कार्रवाई की जाए।

  4. जिले में अतिरिक्त पुलिस बल, विशेष पेट्रोलिंग और मजबूत इंटेलिजेंस नेटवर्क स्थापित किया जाए।

  5. प्रशासन और पुलिस को जवाबदेह बनाते हुए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

अंत में, गौरव कुमार ने कहा कि जिला ऊना की स्थिति बेहद गंभीर है और तब तक सामान्य नहीं हो सकती जब तक राज्य की सर्वोच्च प्राधिकरण द्वारा कठोर हस्तक्षेप न किया जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार और राजभवन तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाएँगे। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्य साक्षी, नेहा, तानिशा, अभिषेक, निशांत, अशरफ, चिराग, पूनम, आंचल, समर्थ, अभिनय आदि उपस्थित रहे।

#Chintpurni #CrimeAwareness #GauravKumar #HimachalNews #HimachalUpdates #LawAndOrder #MiningMafia #PoliceAccountability #UnaCrime #UnaShootings
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleMandi: बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया पर जागरूकता जरूरी: अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह
Next Article Rampur Bushahr: 30 नवंबर तक खाली होंगी लवी मेले की दुकानें; सबलेटिंग पर कड़ी कार्रवाई, बिजली–पानी काटने के निर्देश
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Mandi : रिटायर्ड अफसर को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 1.14 करोड़ की ठगी, ED और क्राइम ब्रांच के अफसर बन धमकाया

July 1, 2026

Accident: रामपुर के जोगनी में दर्दनाक सड़क हादसा, कार खाई में गिरी; चालक की मौत, चार घायल

June 26, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर के पशाडा गांव में दर्दनाक हादसा: सेब बगीचे में काम करते समय 33 फीट नीचे गिरने से युवक की मौत

June 24, 2026

Accident: नौरी के पास सतलुज नदी में गिरी कार, कड़ी मशक्कत के बाद चालक का शव बरामद

June 16, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर पुलिस की तत्परता रंग लाई, 5 घंटे में लापता नाबालिग को सकुशल खोज निकाला

June 15, 2026

चंडीगढ़ में रोहड़ू के व्यक्ति का सरेआम कत्ल, ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

June 14, 2026

Shimla Sanjauli Murder: हरियाणा की रहने वाली स्कूल संचालिका की शिमला में गोली मारकर हत्या

June 14, 2026

Kangra : पंजाब नंबर की कार से 264.6 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन राज्यों में नशा फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 12, 2026

Chamba News : पंचायत चुनाव की रंजिश में दो घरों को आग लगाई, 11 लोगों पर मामला दर्ज

June 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 2 3
Users Today : 7
Total Users : 113823
Total views : 226676
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.