Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 2
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Kinnaur: हिमाचल में सेब रोगों पर कड़ा प्रहार: 19 फरवरी तक राज्यव्यापी जागरूकता अभियान, किन्नौर से शुरुआत

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    सेब बागवानी को अल्टरनेरिया और मार्मोनिना रोग से बचाने के लिए आयोजित शिविर में उपस्थित जिला किन्नौर के बागवान

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर

    हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी की रीढ़ मानी जाने वाली सेब बागवानी को अल्टरनेरिया और मार्मोनिना जैसे घातक रोगों से बचाने के लिए डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी और प्रदेश बागवानी विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के संवेदनशील क्षेत्रों में 10 से 19 फरवरी तक विशेष राज्यव्यापी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

    पिछले कुछ वर्षों में अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट और मार्मोनिना लीफ ब्लॉच रोग सेब उत्पादकों के लिए गंभीर समस्या बनकर उभरे हैं। नमी वाले मौसम में तेजी से फैलने वाले ये रोग समय से पहले पत्तियों को गिरा देते हैं, जिससे न केवल फलों की गुणवत्ता प्रभावित होती है बल्कि पेड़ों की आयु भी कम हो रही है। इस चुनौती से निपटने के लिए विश्वविद्यालय ने आठ विशेषज्ञ टीमों का गठन किया है। इन टीमों में नौणी विश्वविद्यालय, मशोबरा, बजौरा और किन्नौर के शराबो स्थित अनुसंधान केंद्रों के वैज्ञानिक शामिल हैं। इसके अलावा शिमला, सोलन, चंबा और किन्नौर के कृषि विज्ञान केंद्रों के विशेषज्ञ तथा बागवानी विभाग के अधिकारी सीधे बागानों में जाकर किसानों से संवाद कर रहे हैं।

    किन्नौर जिले की निचार पंचायत से इस महाअभियान की शुरुआत की गई। अभियान के प्रथम दिन विशेषज्ञ टीम—डॉ. अरुण नेगी, डॉ. डी.पी. भंडारी, डॉ. संदीप शर्मा और डॉ. सरस्वती नेगी—ने किसानों को रोगों के लक्षणों की पहचान, दवाइयों के सही एवं संतुलित छिड़काव की विधि तथा रसायनों के अनियंत्रित उपयोग को कम कर वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    विशेषज्ञों ने बागवानों से अपील की कि वे समय पर रोग प्रबंधन अपनाएं और सलाह के अनुसार ही दवाइयों का प्रयोग करें, ताकि सेब उत्पादन और गुणवत्ता दोनों को सुरक्षित रखा जा सके।

    #Alternaria #AppleDisease #AppleFarming #FarmersAwareness #himachalpradesh #Horticulture #hpnews #kinnaur #Marssonina #SebBagwani
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKinnaur: किन्नौर में पीएनडीटी अधिनियम 1994 पर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
    Next Article Mandi: अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव: संकन गार्डन में सजी शास्त्रीय संगीत, नृत्य व वादन की सुरमयी संध्या
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 0 8 1
    Users Today : 1
    Total Users : 125081
    Total views : 245558
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.