Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश का 46वां प्रांतीय अधिवेशन आगामी 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक कांगड़ा जिले के गुप्त गंगा में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह अधिवेशन प्रदेश की छात्रशक्ति का सशक्त प्रदर्शन और हिमाचली संस्कृति की झलक प्रस्तुत करेगा। ABVP के अनुसार, इस तीन दिवसीय आयोजन में प्रदेश के 19 संगठनात्मक जिलों से 500 से अधिक प्रतिनिधियों की सहभागिता होगी। अधिवेशन स्थल पर एक विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें वर्षभर संगठन द्वारा किए गए शैक्षिक, रचनात्मक एवं आंदोलनात्मक कार्यों को दर्शाया जाएगा। प्रदेश मंत्री अपने वार्षिक प्रतिवेदन के माध्यम से पूरे वर्ष…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन, ब्लॉक रामपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष सुदामा राम मेहता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की विभिन्न मांगों और समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई। बैठक के दौरान एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार द्वारा महंगाई भत्ते (DA) देने के लिए आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के हित में कार्य कर रही संस्था हेल्प ऐज इंडिया द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें साइबर अपराध और साइबर सुरक्षा पर विशेष जानकारी दी गई। शिमला प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए बताया गया कि रामपुर से 35 सदस्यों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर एस.आई.एस. सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड्स के 80 पदों पर भर्ती की जा रही है। इस संबंध में जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने जानकारी दी कि यह भर्ती प्रक्रिया कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी, जो 30 अक्तूबर को उप-रोजगार कार्यालय घुमारवीं और 31 अक्तूबर को उप-रोजगार कार्यालय श्री नैना देवी जी में आयोजित होगी। इंटरव्यू प्रातः 11 बजे से शुरू होगा और इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक तथा पहचान से संबंधित दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता और पात्रता इन पदों के लिए आवेदन…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल उपमंडल के शुराचली क्षेत्र के अंतर्गत ढाडी में आयोजित “विकेश पनाटू मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता ” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय नवयुवक मण्डल को आयोजन के लिए बधाई दी और युवाओं को नशे से दूर रखने में खेलों की भूमिका पर प्रकाश डाला। सरकार खेलों को लेकर गंभीर शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार खेलों के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। वर्तमान में राज्यभर में 9 खेल छात्रावास संचालित हैं, जिनमें प्रशिक्षु खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। विशेष रूप से ठाकुर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर नगर परिषद रामपुर के सेग्रिगेशन प्वाइंट पर दिवाली की रात भीषण आग लग गई, जिससे करीब 85 लाख रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। इस हादसे में कचरा प्रबंधन से जुड़े अहम उपकरण, जिनमें कम्पोस्टर और कटिंग मशीनें शामिल थीं, पूरी तरह नष्ट हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और नगर परिषद के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह, कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी और अन्य कर्मचारी स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। वहीं, अग्निशमन विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए देर रात तक आग पर काबू पा…

Read More