Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Monday, September 14
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Rampur Bushahr: सरकार की निष्क्रियता के विरोध में ABVP रामपुर का मूक प्रदर्शन, शिक्षा व रोजगार पर उठाए बड़े सवाल

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    मांगों को लेकर रामपुर महाविद्यालय में प्रदर्शन करती एबीवीपी इकाई

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर इकाई ने आज प्रदेश सरकार की निष्क्रियता के खिलाफ मूक प्रदर्शन आयोजित किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा, रोजगार और विश्वविद्यालय प्रबंधन से जुड़े अहम मुद्दों पर अपनी मांगें रखते हुए सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

    प्रदर्शनकारियों ने छात्र संघ चुनावों की बहाली, सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाने, कृषि विश्वविद्यालय की 112 हेक्टेयर भूमि को हड़पने से रोकने, पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय, तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर और नौनी विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपतियों की शीघ्र नियुक्ति जैसी मांगें उठाईं।

    इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश, धर्मशाला परिसर के भवन निर्माण हेतु वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में लंबित 30 करोड़ रुपये तुरंत जमा कराने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को पूर्ण रूप से लागू करने, महाविद्यालयों व विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्रों की आधारभूत संरचना सुदृढ़ करने और मूल्यांकन प्रक्रिया को सुधारने की मांग भी रखी।

    ABVP ने 100 स्कूलों को परिवर्तित करने के फैसले को वापस लेने, 5 लाख नौकरियों के “झूठे दावों” को बंद कर स्थायी रोजगार देने, तथा प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था व बढ़ती नशाखोरी को रोकने की भी पुरजोर मांग उठाई।

    इकाई अध्यक्ष आदित्य ने चेतावनी दी कि यदि प्रदेश सरकार इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं करती है, तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

    यह मूक प्रदर्शन दर्शाता है कि छात्र और कार्यकर्ता शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े गंभीर मुद्दों पर जागरूकता फैलाने और सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रभावी प्रयास कर रहे हैं। ABVP रामपुर इकाई ने स्पष्ट किया कि मांगों को अनदेखा किए जाने पर वे व्यापक और सशक्त आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।

    #ABVPDemands #EducationReforms #EmploymentIssues #HimachalNews #HPGovt #MookPradarshan #Rampur #StudentRights #StudentUnion ABVP
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleDelhi: भारत में बंदरगाह सुरक्षा को बड़ा बल: CISF बना मान्यता प्राप्त सुरक्षा संगठन (RSO), सुरक्षा ढांचे में व्यापक सुधार
    Next Article Chamba: हिमाचल: जमीन विवाद में युवक की मौत, आरोपी मां-बेटा गिरफ्तार; भरमौर में हत्या का मामला दर्ज
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur News: हिंदी दिवस पर बुशहर बीएड संस्थान में सजी रचनात्मक गतिविधियों की महफिल

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr: झाकड़ी में अंडर-19 जॉन रामपुर टूर्नामेंट का समापन, दत्तनगर और रामपुर ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

    September 14, 2026

    Education: पीजी कॉलेज रामपुर के भूगोल विभाग में जियोग्राफिकल सोसायटी का गठन

    September 12, 2026

    Education: महाविद्यालय की लाइब्रेरी में पढ़ाई कर अदिति शर्मा ने CSIR में हासिल की ऑल इंडिया रैंक-46

    September 11, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में चमका शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन

    September 11, 2026

    Himachal Education : 16 कॉलेजों में शुरू हुआ AEDP, डिग्री के साथ 6 महीने की अप्रेंटिसशिप और ₹10,900 स्टाइपेंड

    September 11, 2026

    Himachal Education: 302 सरकारी स्कूलों में शुरू होगी वोकेशनल शिक्षा, छात्रों को मिलेंगे रोजगारपरक कौशल

    September 11, 2026

    Shimla: सीबीएसई स्कूलों के लिए ड्रेस कोड, यूनिफॉर्म और भवनों की रंग योजना तय

    September 10, 2026

    Education: रामपुर कॉलेज में हिमालय दिवस पर विद्यार्थियों ने दिया संरक्षण का संदेश

    September 9, 2026

    Shimla : साक्षरता में हिमाचल देश में दूसरे स्थान पर, 99.55% हुई दर; 28,480 लोग अब भी गैर-साक्षर

    September 9, 2026

    Education: सर्वपल्ली राधाकृष्णन पूजा अर्चना और हवन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

    September 7, 2026

    Rampur Bushahr: साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

    September 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 9 7 5
    Users Today : 282
    Total Users : 122975
    Total views : 242085
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.