एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब मार्च 2026 से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में तीनों श्रृंखलाओं (A, B और C) के प्रश्न पत्रों में एक जैसे प्रश्न होंगे। केवल प्रश्नों का क्रम बदलेगा, ताकि सभी विद्यार्थियों को समान अवसर मिल सकें। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि अब तक तीनों श्रृंखलाओं में प्रश्न अलग-अलग होते थे, जिससे कई बार परीक्षा की कठिनाई का स्तर अलग-अलग होता था। नई प्रणाली पारदर्शी और निष्पक्ष होगी, जिससे सभी विद्यार्थियों का मूल्यांकन समान रूप…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज घुमारवीं विधान सभा क्षेत्र की दकड़ी पंचायत में लगभग 1.14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पंचायत भवन की आधारशिला रखी। मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए अधिकारियों से अपील की कि वे जनता को सर्वोच्च मानकर अपने कर्तव्यों का समर्पित भाव से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार लोगों के कल्याण और उत्थान के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएँ शुरू करती है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की सुस्ती के कारण अक्सर योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के पर्यटन विभाग ने लीडरशिप डेवलपमेंट कैंप (LDC) का सफल आयोजन किया। इस कैंप में 49 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यटन विभाग के अध्यक्ष डॉ हीरामणि ने किया। उन्होंने बताया कि यह कैंप मास्टर्स इन टूरिज्म (MTA) और बीए टूरिज्म के सिलेबस से संबंधित है और इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक, शारीरिक और मनोवैज्ञानिक रूप से परिपक्व बनाना है। कैंप में विद्यार्थियों ने ट्रैकिंग, रिवर क्रॉसिंग, कैंपिंग, मैप रीडिंग, साहसिक पर्यटन इक्विपमेंट की जानकारी और हाई अल्टीट्यूड सिकनेस जैसे विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस बार का…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू हिमाचल प्रदेश में फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण II) के अंतर्गत, JICA-ODA के सहयोग से कुल्लू जिला के भूट्ठी विवर्स सहकारी समिति में 20 लाभार्थियों के लिए हथकरगा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 17 को किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि डॉ. हेम राज वर्मा, जिला परियोजना प्रबंधक मंडी, और विशेष अतिथि सत्य प्रकाश ठाकुर, भूट्ठी विवर्स सहकारी समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व बागवानी मंत्री, हिमाचल प्रदेश उपस्थित रहे। कार्यक्रम में खंड परियोजना प्रबंधक कुल्लू, डॉ जयंत रतना ने भी भाग लिया। शुभारंभ समारोह में, मुख्यातिथि और विशेष अतिथि ने एक-दूसरे को कुलवी टोपी और मफलर देकर सम्मानित…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर दीपावली के अवसर पर जन सुरक्षा और अग्निकांड रोकथाम के लिए रामपुर उपमंडल में 85 अस्थायी पटाखा लाइसेंस जारी किए गए हैं। ये लाइसेंस 17 से 20 अक्टूबर तक मान्य होंगे और विक्रेता केवल 17 अधिकृत स्थलों पर ही पटाखों की बिक्री कर सकते हैं। अधिकृत पटाखा विक्रय स्थल:हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग स्टोर/टैरेस (चौधरी अड्डा के पास), डकोलर, नोगली, निरसु, दत्तनगर, भद्रास, निरथ, चूआबाग, खनेरी, पदम नगर, झाकड़ी बस स्टैंड, ननखरी बस स्टैंड, तकलेच बस स्टैंड, मेमोरियल मैदान ज्यूरी, बोंडा, घराट तथा सराहन (बस स्टैंड के पास)। मुख्य सुरक्षा निर्देश: अग्निशमन विभाग: सभी विक्रय…