Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Shimla: अनिरुद्ध सिंह ने चमियाणा में करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया

ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 23, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
चमियाणा में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते ग्रामीण विकास मंत्री अनिरूद्ध सिंह

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने रविवार को चमियाणा पंचायत में करोड़ों रुपए से बनने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चमियाणा पंचायत ने अपनी जमीन को अपने हक में रखा है, जो अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि चमियाणा अस्पताल पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन है, जिसके कारण क्षेत्र में 2000 करोड़ रुपये तक का निवेश संभावित है। इससे स्थानीय लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार मिल रहा है।

सड़क और अन्य आधारभूत संरचना विकास

उन्होंने कहा कि पंचायत के अंतर्गत आने वाली सड़कों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पक्का किया जाएगा। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में 230 सड़कें बन रही हैं, जिनमें से 80 को हाल ही में एफआरए की मंजूरी मिली है। लोक निर्माण डिवीजन कसुम्पटी भट्टाकुफर में खोलने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है, जिसके लिए 4.50 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में लगाए गए पांच सब-स्टेशन का भी जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में नए ट्रांसफार्मर लगाने का काम तेजी से चल रहा है।

भट्टाकुफर धंसान मामला

भट्टाकुफर में सड़क धंसान का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि 32 मीटर नीचे टनल निर्माण कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला उठाया गया है और इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, गड्ढा नहीं भरा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि एनएचएआई के कार्यों में हो रही लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नए कानूनगो और पटवार सर्कल की घोषणा

मंत्री ने भट्ठाकुफर में कानूनगो सर्कल स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव अगली कैबिनेट में लाया जाएगा। साथ ही नया पटवार सर्कल भी खोला जाएगा और संजौली पटवार सर्कल का नाम बदलने की प्रक्रिया जारी है।

घोषणाएं

  • छकड़ायाल में कम्युनिटी सेंटर के लिए 5 लाख रुपये

  • महिला मंडल मलूठी के लिए 50 हजार रुपये

नया पंचायत घर लोकार्पण

मंत्री ने 1.14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो मंजिला नए पंचायत घर चमियाणा का लोकार्पण किया। यह भवन आपदा-रोधी बनाया गया है, जिसका उपयोग आपदा के समय राहत कार्यों में भी किया जाएगा।

अन्य विकास कार्य

  • 1.64 करोड़ रुपये से निर्मित टिपरा से जगरोटी सड़क तक 25.50 मीटर स्पैन पुल का उद्घाटन

  • चमियाणा उठाऊ जलापूर्ति योजना

  • पशु चिकित्सा डिस्पेंसरी भवन

  • किरतपुर से गांव बखोला सड़क

  • छकड़याल सड़क से गांव रिउंदली सड़क

#AnirudhSingh #Chamyana #DevelopmentWorks #himachalpradesh #Kasumpti #ShimlaNews #VikasYojana
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRampur Bushahr: शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. सीमा भारद्वाज सम्मानित, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया अभिनंदन
Next Article Shimla: एनएच-154ए के तटबंधों की विशेष मरम्मत के लिए केंद्र ने मंजूर किए 93.55 करोड़ रुपये: विक्रमादित्य सिंह
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 212 करोड़ रुपये जारी, कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत

June 29, 2026

StoneFruits: हिमाचल के चेरी और प्लम की पहली निर्यात खेप ओमान रवाना, बागवानी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

June 28, 2026

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल के समक्ष उठाए हिमाचल के अहम मुद्दे

June 26, 2026

Shimla: वन अधिकार अधिनियम के तहत 636 व्यक्तिगत और 20 सामुदायिक दावे स्वीकृत,फलों के विविधीकरण पर दिया बल

June 24, 2026

Shimla: हिमाचल में सुपर-स्पेशियलिटी डॉक्टरों को मिलेगा नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस, स्वास्थ्य सेवाओं पर 3000 करोड़ खर्च करेगी सरकार: सीएम सुक्खू

June 19, 2026

Shimla: किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझाः मुख्यमंत्री

June 16, 2026

Shimla: अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन, सरकार का बड़ा फैसला

June 11, 2026

Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

June 2, 2026

पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही: पच्छाद में प्रधान-उपप्रधान के बॉक्स बदले, मनाली में कर्मचारी को नोटिस

May 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 1 9
Users Today : 3
Total Users : 113819
Total views : 226654
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.