Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 10
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    ज्यूरी में शहीद पवन धंगल की स्मृति में 8वां रक्तदान शिविर, 50 यूनिट रक्तदान

    रामपुर उपमंडल के ज्यूरी में शहीद पवन धंगल की स्मृति में आयोजित 8वें रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो खनेरी अस्पताल को दिया जाएगा।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर 

    रामपुर उपमंडल के ज्यूरी में शहीद पवन धंगल की स्मृति में आठवां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में ज्यूरी, सराहन, गानवी, बधाल और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 50 यूनिट रक्तदान किया। शिविर में एकत्रित रक्त को महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी में उपचाराधीन जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा। खनेरी अस्पताल में सीमावर्ती चार जिलों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं, जिससे विभिन्न रक्त समूहों की लगातार आवश्यकता बनी रहती है।

    शहीद पवन धंगल रामपुर उपमंडल के पिथ्वी गांव के निवासी थे, जो जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। उनकी स्मृति में पिछले आठ वर्षों से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यह आयोजन समाजसेवा और मानवता की मिसाल बनता जा रहा है। इस रक्तदान शिविर का आयोजन ज्यूरी में ‘रक्तदान परिवार’ द्वारा किया गया। शिविर में आईटीबीपी के 22 जवानों सहित कुल 28 लोगों ने रक्तदान किया। स्थानीय युवाओं और संस्थाओं के सहयोग से क्षेत्र में रक्त की कमी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

    शिविर को सफल बनाने में रक्तदान परिवार ज्यूरी के सुनील शर्मा, सुनील गुप्ता, अरविंद सूद, संजय सोनी, रुपेश्वर सिंह, अरुण शर्मा, अविनाश सहयोगी, राजीव कुमावत, हरीश, अजय वर्मा, ज्योति लाल सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleदैनिक राशिफल 02 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Next Article रोहड़ू के गोसक्वाड़ी में भीषण आग, मकान और अनाज का कुठार राख
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Mandi: रैगिंग पर सख्ती: सभी शिक्षण संस्थान एंटी-रैगिंग नियमों की 100 फीसदी पालना सुनिश्चित करें – अपूर्व देवगन

    June 10, 2026

    Rampur Bushahr : 9 ग्राम चिट्टा बरामद, कुमारसैन पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

    May 10, 2026

    हिमाचल में दो सड़क हादसों में तीन की मौत, दो घायल, आठ साल का बच्चा लापता

    July 13, 2025

    Hamirpur : एचपी टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने बढ़ाई आवेदन की तारीख, अब 23 अप्रैल तक मौका

    April 18, 2025

    दैनिक राशिफल 19 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    April 19, 2026

    Rampur Bushahr: पदम विद्यालय विज्ञान मेला: भगत सदन रहा सर्वाधिक विजेता, छात्रों की प्रतिभा जगमगाई

    November 27, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 6 0 2
    Users Today : 0
    Total Users : 128602
    Total views : 251282
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.