Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    शिमला चिट्टा तस्करी मामला: रोहड़ू सप्लाई का मुख्य सरगना फिरोजपुर से गिरफ्तार

    शिमला पुलिस ने रोहड़ू में चिट्टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। मुख्य सरगना हरदीप सिंह को फिरोजपुर से गिरफ्तार किया गया। मामले में अब तक 7 आरोपी पकड़े, 28 लाख के संदिग्ध लेनदेन की जांच।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    सांकेतिक तस्वीर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र में चिट्टा तस्करी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा करते हुए शिमला पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना को पंजाब के फिरोजपुर से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई फिरोजपुर पुलिस के सहयोग से अमल में लाई गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरदीप सिंह निवासी फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई है। एएसपी हेडक्वार्टर अभिषेक ने पत्रकारवार्ता में बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि मुख्य सरगना वर्चुअल नंबर के माध्यम से चिट्टा तस्करी का नेटवर्क संचालित कर रहा था। पुलिस के अनुसार वर्चुअल नंबर एक इंटरनेट-आधारित (क्लाउड) फोन नंबर होता है, जो किसी भौतिक सिम कार्ड या डिवाइस से जुड़ा नहीं होता। आरोपी इसी माध्यम से अपने साथियों को निर्देश देता था, ताकि उसकी पहचान गुप्त रह सके।

    83 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी पहले गिरफ्तार

    2 फरवरी 2026 को रोहड़ू पुलिस स्टेशन के तहत मेहंदली क्षेत्र में 83 ग्राम चिट्टे के साथ जशनदीप सिंह और धर्मप्रीत सिंह (दोनों निवासी पंजाब) को गिरफ्तार किया गया था। बैंक खातों की पड़ताल में सामने आया कि जशनदीप सिंह और मुख्य सरगना हरदीप सिंह के बीच बड़े पैमाने पर वित्तीय लेन-देन हुआ है। पुलिस के अनुसार, पिछले सात महीनों में करीब 28 लाख का संदिग्ध लेनदेन पाया गया है। पुलिस का दावा है कि लाखों की राशि चिट्टे की खरीद के लिए हरदीप सिंह के बैंक खाते में जमा की गई थी। इसके अलावा जशनदीप के खातों में भी पिछले चार महीनों के दौरान लगभग 18 लाख रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ है।

    7 आरोपी गिरफ्तार, 4 बड़े सप्लायर पकड़े

    इस अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने फारवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच करते हुए चार बड़े सप्लायरों आशीष चौहान, नवीन शिट्टा, दीवान चंद और विजेंद्र सिंह उर्फ छोटू को भी गिरफ्तार किया है।जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी जशनदीप स्थानीय व्यक्तियों और मुख्य सप्लायर से व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क में रहता था।

    58 दिन में 56 केस, 111 आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस के मुताबिक, पिछले 58 दिनों में 56 मामले दर्ज कर 111 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि दूसरे राज्यों से जिला शिमला में हो रही नशा तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए हर मामले में गहन जांच की जा रही है।

    #ChittaSmuggling #CrimeNews #DrugTrafficking #HimachalCrime #HimachalPolice #himachalpradesh #InterstateGang #PunjabConnection #RohruNews #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHPCET 2026 : 9 और 10 मई को होगी प्रवेश परीक्षा, तकनीकी विवि ने किया शेड्यूल जारी
    Next Article रामपुर के प्रमुख मेलों पर कॉफी टेबल बुक प्रकाशित होगी, एसडीएम हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Kangra : ‘यहां मन नहीं लगता’… पति को मैसेज कर 5 लाख के गहने और 50 हजार लेकर नवविवाहिता फरार

    August 25, 2026

    Forest: ननखड़ी में कायल के 41 स्लिपर बरामद होने से मचा हड़कंप, जंगल में सर्च अभियान जारी

    August 24, 2026

    Shimla : HRTC का अनुबंध कर्मचारी 4.50 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, रोहड़ू के अणु में पुलिस की कार्रवाई

    August 24, 2026

    Kinnaur: किन्नौर में दर्दनाक सड़क हादसा, 125 मीटर गहरी खाई में गिरी स्विफ्ट; चालक की मौत

    August 23, 2026

    Shimla: सुन्नी उपमंडल के चाबा के समीप ऑटो रिक्शा नदी में गिरा, चालक की मौत

    August 23, 2026

    नशे की काली कमाई पर पुलिस का वार, ऊना में तस्कर की 85.75 लाख की संपत्ति फ्रीज

    August 21, 2026

    Himachal : धर्मशाला में मोबाइल गेम खेलने से रोका तो 14 वर्षीय किशोर ने उठाया खौफनाक कदम

    August 20, 2026

    पांवटा साहिब हत्याकांड: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, कहासुनी के बाद की थी हत्या

    August 19, 2026

    CRIME: किन्नौर में चिट्टा नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.79 ग्राम हेरोइन और ₹1.04 लाख नकदी बरामद

    August 18, 2026

    Sirmaur : पांवटा साहिब में शिलाई के सब्जी विक्रेता की गला रेतकर हत्या, परिजनों ने बस स्टैंड पर किया प्रदर्शन

    August 18, 2026

    Accident: शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा, दो पुलिसकर्मियों की मौत; टोलैंड में टैंकर से भिड़ी कार

    August 17, 2026

    Accident: रामपुर के डेड ज्यूरी में पलटी गाड़ी पिता पुत्र घायल, ज्यूरी अस्पताल पहुंचाए

    August 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 0 2 7 6
    Users Today : 71
    Total Users : 120276
    Total views : 237476
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.