Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
राजनीति

Rampur Bushahr: रामपुर में सीटू का लेबर कोड के खिलाफ उग्र विरोध, प्रतियाँ जलाकर जताया रोष

ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 22, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
रामपुर के चौधरी अड्‌डा में केंद्र सरकार के लेबर विरोधी बिल की प्रतियां जलाते सीटू नेता

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

सीटू क्षेत्रीय समन्वय समिति रामपुर ने केंद्र में मोदी के नेतृत्व वाली कॉर्पोरेट, सांप्रदायिक, हिंदुत्ववादी और तानाशाही प्रवृत्तियों वाली सरकार द्वारा मजदूर-विरोधी व मालिक-समर्थक चार लेबर कोड को एकतरफा लागू करने के विरोध में रामपुर में लेबर कोड की प्रतियाँ जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह और मिलाप नेगी ने कहा कि बढ़ती बेरोज़गारी और महंगाई के बीच इन कोडों का नोटिफिकेशन मेहनतकश वर्ग पर ‘‘जंग का ऐलान’’ है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पूंजीपति साथियों के हित में देश को पुनः मालिक–नौकर वाले शोषणकाल में धकेलने की कोशिश कर रही है। नोटिफिकेशन जारी होने के महज़ 24 घंटों में देशभर में फैक्ट्रियों और कार्यस्थलों पर मज़दूरों द्वारा लेबर कोड की प्रतियाँ जलाकर विरोध जताने का सिलसिला शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि 21 नवंबर 2025 को जारी किया गया यह मनमाना और गैर-लोकतांत्रिक नोटिफिकेशन भारत के वेलफ़ेयर स्टेट के चरित्र पर सीधा हमला है।
दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र इंडस्ट्रियल फेडरेशनों का संयुक्त मंच 2019 में कोड ऑन वेजेज लागू होने के बाद से ही लगातार इन कोडों का विरोध करता रहा है। जनवरी 2020 में आम हड़ताल, 2020 में तीन अन्य कोडों के लागू होने के बाद 26 नवंबर की ऐतिहासिक हड़ताल तथा किसान “दिल्ली चलो” आंदोलन के साथ संयुक्त संघर्ष इसका उदाहरण हैं। इसके बाद 9 जुलाई 2025 को हुए आम हड़ताल में 25 करोड़ से अधिक मज़दूर शामिल हुए थे।

नेताओं ने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शनों की अनदेखी करते हुए केंद्र सरकार ने बिहार चुनाव की जीत से उत्साहित होकर मीडिया रिपोर्टों और लेबर मंत्रालय के ट्वीट्स के मुताबिक, लेबर कोड लागू करने में जल्दबाज़ी दिखाई है। ट्रेड यूनियनों ने 13 नवंबर को श्रम शक्ति नीति 2025 पर बैठक के दौरान इंडियन लेबर कॉन्फ्रेंस (ILC) बुलाने और कोड वापस लेने की मांग की थी। 20 नवंबर की प्री-बजट कंसल्टेशन में भी यही मांग उठाई गई, पर सरकार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

सीटू नेताओं ने कहा कि सरकार ने मज़दूर संगठनों के बजाय एम्प्लॉयर्स और अपने समर्थक संगठनों की मांगों को प्राथमिकता देते हुए इन कोडों को लागू किया है। जॉइंट प्लेटफॉर्म ने इस कदम को ‘‘सबसे अलोकतांत्रिक, मजदूर-विरोधी और मालिक-समर्थक’’ बताते हुए कहा कि इसका जवाब इतिहास के सबसे व्यापक और तीखे विरोध से दिया जाएगा। सीटू ने इन कोडों को मज़दूरों की ज़िंदगी, रोज़ी-रोटी और अधिकारों पर ‘‘नरसंहार जैसा हमला’’ करार दिया और कहा कि यदि ये लागू हुए तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।
संयुक्त ट्रेड यूनियन मंच ने देश भर के मेहनतकशों से 26 नवंबर 2025 को SKM के नेतृत्व में संयुक्त विरोध और संघर्ष तेज करने की अपील की है। साथ ही सीटू ने अपने सदस्यों से काले बैज पहनकर विरोध दर्ज करने और सोमवार से गेट मीटिंग, नुक्कड़ सभा और बस्ती स्तर पर आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। सीटू और अन्य केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मंच सरकार को चेतावनी देता है कि लेबर कोड वापस लिए जाने तक संघर्ष जारी रहेगा।

इस विरोध प्रदर्शन में सेब उत्पादक संघ के राज्य सचिव पूर्ण ठाकुर, सीटू जिला कमेटी सदस्य देवेंद्र, मंजू, मानिता, मीना, सुशीला, संतोष, राजू राणा, एतवारी, किरण, सुनीता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#BharatBandh #CITU #LabourCode #LabourRights #MazdoorAndolan #RamPurNews #SKM #TradeUnions #WorkersProtest
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleShimla: लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अनोखी डाली मेले में की शिरकत, 2600 बीघा में बनेगा नया सेटेलाइट टाउन
Next Article Kullu:  एमएसएमई सशक्तिकरण: जिला कुल्लू में उद्योग विभाग ने आयोजित की जागरूकता कार्यशाला
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: वीबी-जी रामजी योजना पर मुख्यमंत्री जनता को गुमराह कर रहे हैं : राकेश डोगरा

June 28, 2026

Rampur Bushahr: एसजेवीएन परियोजना में संविदा कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी, मांगों पर वार्ता न होने से बढ़ा रोष

June 19, 2026

Rampur Bushahr: कैन में पेट्रोल-डीजल न मिलने से ठप हो रहे कृषि कार्य, सरकार दे राहत: कौल सिंह नेगी

June 16, 2026

Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सेवाएं ठप, मरीजों की बढ़ी परेशानी; कौल सिंह नेगी

June 14, 2026

Rampur Bushahr: जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी सीपीआई(एम), संगठन विस्तार का लिया संकल्प

June 12, 2026

BJP: भाजपा मंडल रामपुर ने “विकसित भारत संकल्प” अभियान को लेकर बनाई रणनीति, 21 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

June 8, 2026

Shimla : हार की बौखलाहट में जनादेश और जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रही सरकार : जयराम ठाकुर

June 7, 2026

Rampur bushahr: ननखड़ी कॉलेज का विलय छात्र विरोधी फैसला, सरकार तुरंत वापस ले निर्णय: कौल सिंह

June 6, 2026

Shimla : हिमाचल के 4 नगर निगमों में मेयर पद 5 साल के लिए अनारक्षित, अधिसूचना जारी

June 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 1 7
Users Today : 1
Total Users : 113817
Total views : 226652
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.