Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, September 29
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: पेंशनरों की आवाज गांव-गांव पहुंचाने के लिए रामपुर से जन जागरण अभियान का तीसरा चरण शुरू

    हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति ने रामपुर बुशहर से जन जागरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत की। गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    ब्लॉक पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक भाग लेते सेवानिवृत कर्मचारी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति ने पेंशनरों की लंबित देनदारियों और अधिकारों को लेकर प्रदेशव्यापी जन जागरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत शिमला जिले के रामपुर बुशहर से की। अभियान के तहत गांव-गांव और पंचायत स्तर पर पेंशनरों को संगठन से जोड़ने के साथ उनकी मांगों और लंबित देनदारियों की आवाज सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

    रामपुर बुशहर के मिनी सचिवालय स्थित मल्टीपर्पज कांफ्रेंस हॉल में ब्लॉक पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक प्रधान बुद्धि सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 157 सदस्यों ने भाग लिया। प्रदेश अतिरिक्त महासचिव भूपराम वर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी सैन राम नेगी और जिला शिमला संयोजक मोहन ठाकुर भी मौजूद रहे।

    भूपराम वर्मा ने बताया कि 18 सितंबर को बिलासपुर में प्रदेश के 18 विभिन्न पेंशनर संगठनों की राज्य स्तरीय बैठक प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर के नेतृत्व में हुई थी। बैठक में प्रदेशभर में जन जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था। इसी निर्णय के तहत अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत रामपुर से की गई है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज किया जाएगा। साथ ही गांव और पंचायत स्तर पर छोटी समितियों का गठन कर जन जागरण अभियान को गति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर शिमला जिले के ठियोग में ‘पेंशनर संघर्ष संकल्प दिवस’ मनाया जाएगा, जिसमें जिले के विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी भाग लेंगे।

    बैठक में 23 सितंबर की प्रेस वार्ता में एक पेंशनर संगठन से जुड़े व्यक्ति द्वारा शिक्षक के प्रति की गई कथित अभद्र टिप्पणी की निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में इस मामले को लेकर आगामी समय में घेराव करने की बात भी कही गई।

    बैठक में महासचिव अमोलक राम, मान दास बुशैहरी, राजेंद्र ठाकुर, ज्ञान चंद बलैई, मदन बुशैहरी, लायक राम नेगी, जन्मदेव शर्मा सहित बड़ी संख्या में पेंशनर मौजूद रहे।

    #ARBtimes #HimachalNews #himachalpradesh #JanJagranAbhiyan #PensionerDemand #Pensioners #PensionerSangharsh #PensionerWelfare #RampurBushahr #RamPurNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleSports: गांव से ओलंपिक तक खिलाड़ियों को तैयार करने का संकल्प, 10 से 13 अक्टूबर तक नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    SJVNL: विश्व पर्यटन दिवस पर बायो-डायवर्सिटी पार्क बजीर बावड़ी में स्वच्छता अभियान

    September 29, 2026

    Rampur Bushahr: देलठ-करांगला सिंचाई योजना का 95 प्रतिशत काम पूरा, बिजली कनेक्शन के लिए 11 लाख रुपये की दरकार

    September 28, 2026

    LHEP: लूहरी जल विद्युत परियोजना-1 में हिन्दी पखवाड़ा का समापन, प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

    September 28, 2026

    Rampur Bushahr: ग्रामीणों की आवाजाही की समस्या का स्थायी समाधान, गानवी खड्ड पर 120 फीट लंबा बेली पुल तैयार

    September 27, 2026

    Rampur Bushahr : नाबालिग से दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, 10-10 हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    Rampur Bushahr: वाल्मीकि सुधार सभा ने समुदाय से जुड़े मामलों के समाधान की उठाई मांग

    September 26, 2026

    Rampur Bushahr: दत्तनगर स्कूल में अंतर-हाउस खेलकूद प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

    September 26, 2026

    Rampur Bushahr: कशोली स्कूल में स्वच्छ भारत मिशन पर निबंध प्रतियोगिता, 40 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    September 25, 2026

    Rampur Bushahr: मुख्यमंत्री के 28 सितंबर के रामपुर दौरे को लेकर ब्लॉक कांग्रेस की बैठक, तैयारियों को दिया अंतिम रूप

    September 25, 2026

    Education: नासा के एस्टेरॉयड सर्च अभियान में झाकड़ी स्कूल की बड़ी उपलब्धि, छात्रों ने खोजे दो संभावित क्षुद्रग्रह

    September 25, 2026

    Rampur Bushahr: तलाई और बद्राश में रामपुर एचपीएस ने आयोजित किया ‘स्वच्छ फूड स्ट्रीट’ कार्यक्रम

    September 24, 2026

    Rampur Bushahr: 28 मुख्यमंत्री काशापाट में, जिला प्रशासन ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

    September 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 7 2 2
    Users Today : 88
    Total Users : 124722
    Total views : 244985
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.