एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय पोक्सो कोर्ट ने रितिक पुत्र अशोक कुमार गांव व डाकघर चगांव तहसील निचार जिला किन्नौर को नाबालिक लड़की के साथ धोखाधडी व बार-बार शारीरिक शोषण करने के जुर्म में 20 वर्ष सशक्त कारावास व 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। फैसले की जानकारी देते हुए उप जिला न्यायवादी कमल चन्देल ने बताया कि वर्ष 2022 में जब पीडिता की उम्र 15 वर्ष के करीब थी तो ट्यूशन से लौटकर बस के लिए खडी थी, तो आरोपी उसके पास आया और पीड़िता के साथ बातचीत शुरू करके, उसे थोड़ी दूरी तक ले गया। 6 फरवरी 2022 को आरोपी दुबारा बस स्टैंड आया। जहां पर पीडिता बस का इंतजार कर रही थी और उसे वहां से थोडी दूरी पर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद भी आरोपी ने पीडिता के साथ अनेक बार शारीरिक संबंध बनाये, फिर कुछ दिन बाद रितिक व रविकान्त पीडिता व उसकी बहन को लेकर जंगल गए व पूरी रात आग जला कर वहीं रहे, जिस पर पीडिता के घरवालों ने पुलिस में गुमशुदगी की सूचना दी। जांच में पाया गया कि आरोपी रितिक, पहले से ही शादीशुद्धा था और उसके बच्चे भी हैं। ट्रायल के दौरान कुल 22 गवाहों के ब्यान कलमबन्द किए गए। अदालत ने सभी साक्ष्यों, दस्तावेजों व दोनों पक्षों की दलीलों को सुजने के बाद यह फैसला सुनाया।
Trending
- Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद में पहली बार भाजपा का कब्जा, 5 वार्ड जीतकर बदला सियासी समीकरण
- ननखड़ी में हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटी की मौत
- सिपुर मेला 2026: महिला कबड्डी में बाबा जोगों तो वॉलीबॉल में लव ब्रदर्स बनी चैंपियन
- HPBOSE 10th Second Exam 2026: ड्यूल परीक्षा प्रणाली के लिए पात्रता तय, जानें कौन दे सकेगा दूसरा एग्जाम
- दैनिक राशिफल 17 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
- Shimla: कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन
- Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में यूजीसी नेट/सेट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग शुरू
- MC Election: नगर परिषद चुनाव 2026: ईवीएम वितरित, मतदान अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
