Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

HP Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री 17 मार्च को पेश करेंगे बजट, छह पोस्ट काेड के नतीजे जल्द होंगे जारी

ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 15, 2025Updated:November 15, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

राज्य सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करते सीएम। 

एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

शिमला। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शनिवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में राज्यपाल को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र को 10 से 28 मार्च तक आयोजित करने की सिफारिश करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 17 मार्च को राज्य का बजट पेश करेंगे। बजट सत्र में कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी। 10 मार्च को राज्यपाल का अभिभाषण होगा, जिसके बाद इस पर चर्चा होगी और 13 मार्च को मुख्यमंत्री इसका जवाब देंगे। मंत्रिमंडल ने छह पोस्ट कोड में 699 पदों के लिए लंबित भर्ती परीक्षाओं के परिणामों को जारी करने की मंजूरी दी। इनमें वे पद शामिल नहीं होंगे जो किसी विवाद या जांच के दायरे में हैं। इनमें मार्केट सुपरवाइजर (पोस्ट कोड-977), फायरमैन (पोस्ट कोड-916), ड्राइंग मास्टर (पोस्ट कोड-980), एचपी सचिवालय क्लर्क (पोस्ट कोड-962), बिजली बोर्ड लाइनमैन (पोस्ट कोड-971), स्टेनो टाइपिस्ट (पोस्ट कोड-928) राज्य चयन आयोग को इन पदों के परिणाम जारी करने की स्वीकृति दी गई है।

नए पदों का सृजन और भरने की स्वीकृति

राजस्व विभाग में तहसीलदार के नौ नए पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया। शिमला जिले के कोटखाई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी बाघी में छह पदों को सृजित और भरा जाएगा। योजना विभाग में विभिन्न श्रेणियों के तीन पदों को भरने की मंजूरी प्रदान की गई। कोषागार, लेखा एवं लॉटरी विभाग में कोषागार अधिकारियों के तीन पदों को भरने का निर्णय लिया गया। पुलिस चौकी संजौली को पुलिस स्टेशन में स्तरोन्नत किया जाएगा तथा विभिन्न श्रेणियों के 20 नए पदों को सृजित और भरा जाएगा। शिमला जिले के नेरवा में एक नई अग्निशमन चौकी खोली जाएगी और 17 पदों का सृजन तथा भरने को मंजूरी दी गई। सोलन जिले के लोहारघाट में एक नई उप तहसील खोलने के लिए आवश्यक पदों को सृजित और भरने की स्वीकृति प्रदान की गई।

महिला कर्मचारियों के लिए विशेष मातृत्व अवकाश

मंत्रिमंडल ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक निर्णय लेते हुए यह घोषणा की कि मृत शिशु के जन्म या जन्म के तुरंत बाद शिशु की मृत्यु की स्थिति में महिला सरकारी कर्मचारियों को 60 दिन का विशेष मातृत्व अवकाश प्रदान किया जाएगा। 

स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में डिपार्टमेंट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए 12 पदों को सृजित और भरा जाएगा। सोलन जिले के बशील में एक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा, जिसके लिए तीन पदों को सृजित और भरा जाएगा। कांगड़ा जिले के कांगड़ा में एक नया जल शक्ति विभाग मंडल खोला जाएगा। श्री नयना देवी के जगातखाना में जल शक्ति विभाग मंडल खोलने और आवश्यक पदों को भरने की स्वीकृति दी गई।इसके अलावा मंत्रिमंडल ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कई नवाचार करने के निर्णय लिए, जिनमें विशेष रूप से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और डेटा विज्ञान (Data Science) के कोर्स शुरू किए जाएंगे। नगरोटा बगवां स्थित राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बी.टेक (कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डेटा विज्ञान), बी.टेक (कंप्यूटर विज्ञान) इसके लिए आठ पदों का सृजन किया जाएगा। शिमला के प्रगतिनगर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में बी.टेक (सिविल इंजीनियरिंग) पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। विभिन्न श्रेणियों में सात पदों को सृजित और भरा जाएगा। सुंदरनगर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग (कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मशीन लर्निंग) नामक नया डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। सुंदरनगर व प्रगतिनगर (शिमला) के बहुतकनीकी संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग में डिप्लोमा कोर्स शुरू किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश राजकीय दंत महाविद्यालय, शिमला में सहायक प्रोफेसर के 16 स्वीकृत पदों को एसोसिएट प्रोफेसर में स्तरोन्नत किया जाएगा।  

Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleRampur Bushahr : शिविर में जांच करवाने पहुंचे 1200 से अधिक लोग, 100 के होंगे ऑपरेशन
Next Article Shimla : हिमाचल में भी दिल्ली जैसा होगा कांग्रेस का हाल: डॉ. राजीव बिंदल
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

July 30, 2026

Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

July 30, 2026

Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

July 29, 2026

Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

July 25, 2026

Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

July 20, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

July 17, 2026

HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

July 12, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

July 8, 2026

Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

July 2, 2026

Traditional Products: हिमाचल के 8 पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, अब प्रदेश के 17 उत्पादों को मिली भौगोलिक पहचान

July 2, 2026

Shimla: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 212 करोड़ रुपये जारी, कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत

June 29, 2026

StoneFruits: हिमाचल के चेरी और प्लम की पहली निर्यात खेप ओमान रवाना, बागवानी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

June 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 8 7 7
Users Today : 1
Total Users : 116877
Total views : 232071
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.