एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने विकास के लिए आर्थिक संकट का हवाला देने के बावजूद मंत्रियों, विधायकों और विधानसभा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के वेतन और भत्तों में कई गुना बढ़ोतरी कर दी है। विधानसभा के बजट सत्र में पारित वेतन-भत्ता संशोधन विधेयकों को अब राज्यपाल की मंजूरी मिल चुकी है, जिसके बाद ये एक्ट बन गए हैं। विधायकों का वेतन 55 हजार से बढ़कर 85 हजार रुपये नए एक्ट के अनुसार अब हिमाचल के विधायक का मूल वेतन 85,000 रुपये हो गया है, जो पहले 55,000 रुपये था।इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र भत्ता: ₹1.20 लाख प्रतिमाह, कार्यालय…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिमला, हिमाचल प्रदेश: अपने दो दिवसीय विधानसभा क्षेत्र प्रवास के दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज चौपाल विश्राम गृह का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय नागरिकों और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रत्येक क्षेत्र का संतुलित और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा और प्रशासन को जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे क्षेत्र के लोगों के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर शिमला: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज 254 बच्चों को दो प्रेरक पुस्तकें वितरित कीं। यह पहल द हिमाचल स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम के तहत की गई है, जिसमें उपायुक्त ने मशोबरा स्कूल को गोद लिया है। उपायुक्त ने बच्चों को “Letters From A Father To His Daughter” और “विंग्स ऑफ़ फ़ायर” पुस्तकें दीं। उन्होंने कहा कि इन किताबों का उद्देश्य बच्चों में पढ़ने की आदत और ज्ञान का विकास करना है। साथ ही स्काई हाई ड्रीम संस्था की मदद से बच्चों पर रिसर्च किया जाएगा कि इन किताबों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर हिमाचल प्रदेश का प्रतिष्ठित सर्वपल्ली राधाकृष्णन बी.एड./एम.एड. संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है। बी.एड. स्तर पर चार बार और एम.एड. स्तर पर दो बार सम्मानित यह संस्थान पिछले 20 वर्षों से समाज को प्रशिक्षित और निष्ठावान शिक्षक प्रदान कर रहा है। संस्थान के प्रशिक्षु हर वर्ष सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में नियुक्त होते हैं, जो इसकी उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण है। इसी उत्कृष्टता को देखते हुए Praxis Media द्वारा संस्थान को National Education Excellence Award से सम्मानित किया गया है। संस्थान प्रशिक्षुओं के लिए TET/CTET की नि:शुल्क कक्षाएँ…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर दरकाली पंचायत के धंस रहे शरनाल गांव का विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। टीम में स्थानीय प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, भू-संरक्षण विभाग, खंड विकास कार्यालय और पंचायत प्रतिनिधि शामिल रहे। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2023 से यह गांव लगातार धंस रहा है, लेकिन अब तक इसे रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए। इस बरसात में गांव का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है, जबकि दो परिवार पूरी तरह बेघर हो चुके हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि इस बार भी विभागों ने कार्रवाई नहीं की…