Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राष्ट्रीय

    दुबई एयर शो में तेजस क्रैश; हिमाचल के विंग कमांडर नमन स्याल की गई जान

    दुबई एयर शो में तेजस क्रैश, दुर्घटनाग्रस्त में हिमाचल के विंग कमांडर नमन स्याल की गई जान। भारतीय वायुसेना ने घटना की पुष्टि की और शोक व्यक्त किया। पढ़ें पूरी खबर
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    विंग कमांडर नमन स्याल (File Photo)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, नई दिल्ली

    दुबई एयर शो में शुक्रवार को भारतीय वायुसेना का तेजस लड़ाकू विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें विंग कमांडर नमन स्याल की जान चली गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब वे तेजस एमके-1 का उड़ान प्रदर्शन (डेमो) दे रहे थे। भारतीय वायुसेना ने घटना की पुष्टि करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया। स्थानीय समय अनुसार दोपहर 2:10 बजे विमान अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिरा और टकराते ही जोरदार धमाका हुआ। कुछ ही क्षणों में घटनास्थल पर काले धुएं का गुबार छा गया। 37 वर्षीय विंग कमांडर नमन स्याल, हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां क्षेत्र से संबंध रखते थे। उनके शहीद होने की खबर से प्रदेश भर में शोक की लहर दौड़ गई है।

    16 साल से देश की सेवा कर रहे थे

    विंग कमांडर नमन स्याल पिछले 16 वर्षों से भारतीय वायुसेना में सेवा दे रहे थे। वे पिछले छह दिनों से दुबई एयर शो का हिस्सा थे और शुक्रवार शो का अंतिम दिन था। उनकी पत्नी भी भारतीय वायुसेना में ग्राउंड ऑफिसर के रूप में तैनात हैं। नमन एक 10 वर्ष की बेटी के पिता थे। दुबई में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उनकी पार्थिव देह सोमवार तक पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। तेजस हादसे में विंग कमांडर नमन स्याल की शहादत भारतीय वायुसेना के लिए एक बड़ा नुकसान है। उनका बलिदान राष्ट्र सेवा, साहस और समर्पण की अनुपम मिसाल बन गया है।

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि तेजस विमान हादसे में कांगड़ा के वीर सपूत नमन स्याल के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। देश ने एक बहादुर, कर्तव्यनिष्ठ और साहसी पायलट खो दिया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल ने एक वीर जवान खो दिया है और राष्ट्र उनकी सेवाओं का ऋणी रहेगा।

    #ARBtimes #DubaiAirshow #HimachalNews #IndianAirForce #KangraNews #TejasCrash #TejasFighterJet #WingCommanderNamanSyal
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleदैनिक राशिफल : Saturday, November 22, 2025
    Next Article Kinnaur: किन्नाैर की मनीषा नेगी का एम्स दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर के लिए चयन
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    हिमाचल प्रदेश को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी सीटों और 415 करोड़ के अनुदान को दी मंजूरी

    October 24, 2026

    Chandigarh: एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    October 19, 2026

    Chandigarh News : चंडीगढ़ के 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, 11 मिनट में मिलीं सूचनाएं; जांच में कुछ नहीं मिला

    October 16, 2026

    Delhi: राजेश कुमार सिंह ने एनएचपीसी के मुख्य सतर्कता अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार संभाला

    October 6, 2026

    Chandigarh: स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत एनएचपीसी ने चलाया स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान

    September 23, 2026

    NHPC: एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में श्रद्धापूर्वक मनाया गया विश्वकर्मा दिवस

    September 17, 2026

    Rampur Bushahr: राष्ट्रीय इंजीनियर्स दिवस पर CISF और IIT कानपुर के बीच दो महत्वपूर्ण समझौते

    September 17, 2026

    Delhi: एनएचपीसी की अध्यक्षता वाली नराकास फरीदाबाद को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ’ राजभाषा शील्ड

    September 15, 2026

    SJVNL: बक्सर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की यूनिट-II का वाणिज्यिक संचालन शुरू, SJVN के CMD भूपेंद्र गुप्ता ने किया उद्घाटन

    September 15, 2026

    Varanasi: वाराणसी में FHRAI के 56वें वार्षिक अधिवेशन में बोले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

    August 23, 2026

    Kullu: बेटी पढ़ाओ, सपनों को उड़ान दो—श्रुति ठाकुर ने रोशन किया आनी और हिमाचल का नाम

    August 19, 2026

    Delhi: NIFTEM काउंसिल में प्रोफेसर डॉ. सिकंदर कुमार निर्वाचित, हिमाचल के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई उम्मीद

    August 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    तेज रफ्तार गाड़ी ने दो राहगीरों को मारी टक्कर, घायल

    January 22, 2025

    Shimla: प्रधानमंत्री सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना का पंचायत स्तर तक होगा प्रचार-प्रसार : अभिषेक वर्मा

    June 13, 2025

    Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन: पुराने कॉमर्स ब्लॉक की मरम्मत नहीं हुई तो लवी मेला नहीं लगने देंगे – SFI

    August 28, 2025

    Pahalgam Terrorist Attack : आतंकवादी घटना के खिलाफ हिमाचल बंद, सड़कों पर आक्रोश

    April 24, 2025

    Kullu: मुख्यमंत्री सुक्खू का आपदा प्रभावित कुल्लू-मनाली दौरा: केंद्र से विशेष राहत और वन भूमि की मांग

    September 5, 2025

    Kullu: एनएच-305 पर टारिंग कार्य शुरू, बंजार-घियागी मार्ग पर तय समय में यातायात रहेगा बंद

    May 9, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 6 7
    Users Today : 11
    Total Users : 128967
    Total views : 251871
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.