Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Subscribe
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Pahalgam Terrorist Attack : आतंकवादी घटना के खिलाफ हिमाचल बंद, सड़कों पर आक्रोश

ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 24, 2025Updated:November 9, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
रामपुर बुशहर में आतंकी हमले के विरोध के दौरान पाकिस्तान का पुतला फूंकते हुए।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

शिमला / रामपुर बुशहर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले का पूरे देश में विरोध हो रहा है। पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में बुधवार को हिमाचल प्रदेश के सभी प्रमुख क्षेत्रों में व्यापक आक्रोश देखने को मिला। शिमला, रामपुर, चंबा, कुल्लू, मनाली, मंडी और अन्य इलाकों में सुबह करीब 11 बजे तक दुकानें नहीं खुलीं और जगह‑जगह प्रदर्शन हुए। राजधानी शिमला में सुबह से ही मालरोड समेत मिडल बाजार बंद रहा। राज्य व्यापार मंडल के आह्वान पर राजधानी के व्यापारियों ने 11 बजे तक दुकानें बंद रखीं, जबकि शहर की आम जनता और व्यापारियों ने दोपहर एक बजे तक विरोध जारी रखा। व्यापार मंडल के राज्य अध्यक्ष सुमेश शर्मा व महामंत्री राकेश कैलाश ने हमले की कड़ी निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

उधर, रामपुर बुशहर में भी व्यापार मंडल ने दोपहर 12 बजे तक विरोध स्वरूप दुकानें बंद रखीं और पाकिस्तान का पुतला फूंका। व्यापार मंडल समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने बताया कि धर्म पूछकर निर्दोषों की हत्या मानवता के खिलाफ है और इस घटना का मुंहतोड़ जवाब होना चाहिए। चंबा जिले में भी व्यापार मंडल व विहिप की अपील पर चंबा मुख्यालय, बनीखेत, चुवाड़ी और भरमौर के बाजार बंद रहे। व्यापारियों ने कहा कि यह आतंकवादियों का कायरतापूर्ण कदम है, जिसे हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। कुल्लू जिले में जिला मुख्यालय और सभी बड़े बाजारों में व्यापार ठप रहा। मनाली में हिंदू संगठनों ने मालरोड पर रैली निकाली, पुतला दहन किया और बाजार को प्रातः से दोपहर बारह बजे तक बंद रखा। मंडी के जोगिंद्रनगर में सनातन धर्म सभा मंदिर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की और केंद्रीय रक्षा मंत्रालय से आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदेश व्यापारी एवं सामाजिक संगठनों ने एक स्वर में आतंकवाद की निंदा करते हुए कहा कि सरकार को न केवल आतंकियों को पकड़ कर फांसी की सजा देनी चाहिए, बल्कि अगली ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए खुफिया तंत्र को और सुदृढ़ करना चाहिए।

कांग्रेस ने स्थगित की संविधान बचाओ रैली

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के शोक को ध्यान में रखते हुए हिमाचल कांग्रेस ने 26 अप्रैल को अंबेडकर चौक चौड़ा मैदान में प्रस्तावित संविधान बचाओ रैली स्थगित कर दी है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बताया कि शोक और संवेदनशील स्थिति के कारण रैली को बाद के किसी तिथि पर आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस ने कुछ दिन पहले ही 25 से 30 अप्रैल तक देशभर में राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैलियां निकालने का कार्यक्रम घोषित किया था। इसके तहत शिमला में 26 अप्रैल, 3 से 10 मई तक जिला स्तर पर, 11 से 17 मई तक विधानसभा क्षेत्र स्तर पर और 20 से 30 मई तक घर-घर जागरुकता पदयात्राएं आयोजित करने का शेड्यूल जारी किया गया था।

#Anti-Terrorism #himachal #Himachal Pradesh Protests #himachaldiaries #himachali #HimachalNews #himachalpradesh #HimachalPradeshNews #himalayas #hpnews #india #latestnews #dailynews #localnews #Market Shutdown #newsupdate #Pahalgam Terror Attack #Pakistan Condemnation #shimlahills #todayhpnews #trending
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleShimla : एचपीयू के यूआईएलएस में बीएएलएलबी ऑनर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 मई तक
Next Article Shimla: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए कृषि व बागवानी पर खर्च होंगे 2 हजार करोड़ रुपये- मुख्यमंत्री
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

August 6, 2026

Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

July 30, 2026

Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

July 30, 2026

Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

July 29, 2026

Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

July 25, 2026

Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

July 20, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

July 17, 2026

HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

July 12, 2026

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

July 8, 2026

Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

July 2, 2026

Traditional Products: हिमाचल के 8 पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, अब प्रदेश के 17 उत्पादों को मिली भौगोलिक पहचान

July 2, 2026

Shimla: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 212 करोड़ रुपये जारी, कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 7 6 9 0
Users Today : 3
Total Users : 117690
Total views : 233572
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.