Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
धर्म एवं संस्कृति

Kullu: कुल्लू में 35वां गीता जयंती समारोह: पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थी

ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 22, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
गीता आश्रम के अनुयायी अभिनव वशिष्ट कुल्लू में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

कुल्लू में 28 नवंबर को होने वाले 35वें गीता जयंती समारोह में विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। गीता आश्रम के अनुयायी अभिनव वशिष्ट ने प्रेस वार्ता में बताया कि गीता कुटीर रामशिला में होने वाला यह वार्षिक आयोजन ब्रह्मलीन स्वामी आराधना “भिक्षु” की पावन स्मृति को समर्पित है। स्वामी आराधना, सद्गुरुदेव स्वामी गीतानंद “भिक्षु” की परम शिष्या थीं और उन्होंने अपना जीवन श्रीमद्भगवद्गीता के प्रचार-प्रसार में लगाया। इस वर्ष के आयोजन की प्रेरणा स्वामी मुक्तानंद “भिक्षु” और स्वामी किरण “भिक्षु” द्वारा प्रदान की गई है।

वशिष्ट ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रचनात्मक माध्यमों से श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों से जोड़ना है। कार्यक्रम सुबह 9 बजे पंजीकरण के साथ प्रारंभ होगा, जिसके बाद नाश्ता और 10 बजे प्रतियोगिताओं की शुरुआत होगी। पेंटिंग प्रतियोगिता 10.30 बजे तथा भाषण प्रतियोगिता 11 बजे आयोजित की जाएगी। दोपहर 1 बजे भोजन और 2 बजे आशीर्वचन, संबोधन तथा पुरस्कार वितरण होगा।

कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता “श्रीकृष्ण–अर्जुन संवाद” विषय पर आधारित होगी। प्रतियोगिता की समयावधि 30 मिनट रहेगी। प्रथम पुरस्कार 2,101 रुपये, द्वितीय 1,501 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 1,001 रुपये निर्धारित किया गया है। रंग प्रतियोगियों को स्वयं लाने होंगे जबकि ड्राइंग शीट और आवश्यक सामग्री आश्रम की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।

कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागी श्रीमद्भगवद्गीता के 18 अध्यायों में से चुनिंदा श्लोक की व्याख्या करेंगे तथा उसके आधुनिक जीवन में महत्व पर प्रकाश डालेंगे। प्रत्येक प्रतिभागी को 5 मिनट का समय दिया जाएगा। विजेताओं को क्रमशः 3,100, 2,100 और 1,100 रुपये के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक विद्यालय पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता के लिए दो-दो विद्यार्थियों का नामांकन कर सकता है और उनके साथ एक अध्यापक का उपस्थित होना आवश्यक होगा। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र तथा विजेताओं को स्मृति-चिह्न और सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। आयोजन की सुचारू व्यवस्था के लिए कार्यक्रम से पूर्व एक व्हाट्सऐप समूह भी बनाया जाएगा।

अंत में वशिष्ट ने सभी विद्यालयों से आग्रह किया कि वे अपने विद्यार्थियों को समारोह में भाग लेने हेतु प्रेरित करें ताकि वे भगवद्गीता के अमर संदेश से प्रेरणा प्राप्त कर सकें।

#BhagavadGita #EducationNews #GeetaAshram #GeetaJayanti #HimachalNews #KulluEvents #Kullunews #PaintingCompetition #SpeechCompetition #StudentActivities
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous Articleरामपुर में एंटी ड्रग रैली: बच्चों और संगठनों ने ली नशा मुक्त समाज की शपथ
Next Article Shimla: लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अनोखी डाली मेले में की शिरकत, 2600 बीघा में बनेगा नया सेटेलाइट टाउन
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Parama Ekadashi 2026 : आज रखा जाएगा परमा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

June 11, 2026

Kinnaur: जनजातीय क्षेत्रों के विकास में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषी ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई : जगत सिंह नेगी

June 9, 2026

Shimla: शिमला ग्रीष्मोत्सव में नशा उन्मूलन हेतु थीम आधारित महानाटी ‘MAA’ का होगा आयोजन

June 3, 2026

HP TET 2026: हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने 1,440 आवेदन किए रद्द, 32,531 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल होंगे

June 3, 2026

Census 2027: हिमाचल में 16 जून से शुरू होगी मकान गणना, 20 हजार से अधिक गणनाकार होंगे तैनात

May 30, 2026

Kangra Cyber Fraud: रिटायर्ड सैन्य अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 16 लाख की ठगी

May 16, 2026

Shimla: रोहड़ू मेले के समापन पर विक्रमादित्य सिंह का बड़ा संदेश, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

April 23, 2026

Rohru: राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला 2026 का भव्य आगाज़, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने किया शुभारंभ

April 19, 2026

Rampur Bushahr: शिंगला में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, देव मिलन बना मुख्य आकर्षण

April 19, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 8 9 2
Users Today : 11
Total Users : 111892
Total views : 223398
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.