Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। सड़कें, बिजली-पानी की योजनाएं और आवश्यक सेवाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस गंभीर स्थिति की समीक्षा के लिए उपायुक्त तोरुल एस. रवीश ने संबंधित विभागों, उपमंडल अधिकारियों तथा हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स के प्रतिनिधियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। राहत कार्यों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों से उनके विभागों को हुए नुकसान और बहाली कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी मानसून की गंभीरता को देखते हुए पूरी तरह…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। छोटा कम्बा सड़क मार्ग पर एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर लगभग 800 मीटर नीचे दूसरे सड़क मार्ग पर जा गिरी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेश कुमार (40), पुत्र मोहन सिंह, निवासी बड़ा कम्बा, जिला किन्नौर के रूप में हुई है। राजेश कुमार पूर्व में पंचायत प्रधान भी रह चुके थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजेश कुमार अपनी ऑल्टो कार (HP-26-3810) में छोटा कम्बा मार्ग से गुजर रहे थे, जब स्पेन…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने जानकारी दी है कि पंडोह डैम की फ्लशिंग प्रक्रिया, जो पहले 26 अगस्त से शुरू होनी थी, अब एक दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। यह कार्य अब 27 अगस्त से आरंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नदी के जल स्तर को संतुलित रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बांध प्रबंधन से इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का आग्रह किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। फ्लशिंग के दौरान पंडोह डैम में जमा भारी मात्रा में गाद और अतिरिक्त पानी को ब्यास नदी में छोड़ा जाएगा। भाखड़ा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य पदों पर हो रही पदोन्नति में देरी को लेकर गहरा असंतोष व्यक्त किया है। संघ का कहना है कि राज्य में लगभग 900 प्रधानाचार्य पद पिछले लंबे समय से खाली पड़े हैं, लेकिन शिक्षा विभाग की उदासीनता के चलते वर्षों से प्रवक्ताओं को पदोन्नति नहीं मिल पाई है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय नेगी ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर कई बार मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और शिक्षा निदेशक से बातचीत हो चुकी है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। उन्होंने कहा कि कुछ प्रवक्ता पिछले…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग पराला मंडी में देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। सेब से लदी पिकअप गाड़ी में सो रहे 38 वर्षीय युवक पर लूट के इरादे से तेज-धार हथियार से हमला हुआ, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रात करीब तीन बजे हुई। पुलिस के अनुसार, चौपाल निवासी सागर नामक व्यक्ति गाड़ी में सो रहा था। तभी दो अज्ञात हमलावर पिकअप के पास पहुंचे और शीशा खटखटाया। जैसे ही सागर ने शीशा नीचे किया, आरोपियों ने पैसे की मांग की। इनकार करने पर उन्होंने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप…

Read More