एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर हिमाचल सेब उत्पादक संघ ननखड़ी ब्लॉक का पहला सम्मेलन ननखड़ी में आयोजित हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ किसान सभा राज्य महासचिव राकेश सिंघा द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं और सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान आर्थिक दबाव में हैं। उन्होंने बताया कि फसलों का उचित मूल्य न मिलने से खेती घाटे का सौदा बन चुकी है और कई किसान आत्महत्या जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर गरीब किसानों को उजाड़ने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि सेब…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की शिंगला पंचायत के शनेरी गांव में स्थित देवता साहब जाहरू नाग की कोठी रविवार देर रात भीषण आग की चपेट में आकर राख हो गई। चार मंजिला यह भव्य मंदिर करीब अढ़ाई करोड़ रुपये की लागत से हाल ही में तैयार किया गया था और इसके उद्घाटन की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन कुछ ही घंटों में श्रद्धा और आस्था का यह प्रतीक स्थल राख में तब्दील हो गया। 🔸 घटना स्थल पर पहुंचे विधायक नंद लाल बुधवार को प्रदेश के सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अब राज्य सरकार मंदिरों में चढ़ावे और दान की राशि का उपयोग सरकारी विकास कार्यों जैसे सड़कों, पुलों और सार्वजनिक भवनों के निर्माण में नहीं कर सकेगी। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विवेक सिंह ठाकुर और जस्टिस राकेश कैंथला की खंडपीठ ने यह आदेश एक जनहित याचिका (PIL) का निपटारा करते हुए दिया। कोर्ट ने कहा कि मंदिरों का धन केवल धार्मिक कार्यों, मंदिरों के रखरखाव और भक्तों के कल्याण के लिए ही प्रयोग किया जा सकता है। कोर्ट ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि किसी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुख्खू ने लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज, नेरचौक, मंडी में आईआरआईएस 2025 कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने घोषणा की कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज में इसी वर्ष रोबोटिक सर्जरी शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री सुख्खू ने बताया कि एमआरआई मशीन लगाने के लिए 28 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिसे दो माह के भीतर स्थापित कर दिया जाएगा। इसके अलावा, राज्य सरकार ने कैथ लैब के लिए 12 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, जिनमें से 9 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं। जल्द ही हिमाचल के सभी मेडिकल कॉलेजों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग में डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देते हुए प्रदेश के अस्पतालों में होने वाले मेडिकल टेस्टों की ऑनलाइन पेमेंट के लिए ऐप विकसित करने निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग से समन्वय स्थापित कर एक महीने के भीतर ऐप विकसित करेगा ताकि लोगों को सुलभ एवं कैशलैस सेवाएं प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि अब लोगों को अस्पतालों में टेस्टों की फीस जमा करवाने के लिए कतारों में नहीं लगना पड़ेगा तथा उन्हें गुणात्मक एवं…