Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर राजकीय महाविद्यालय रामपुर में महाविद्यालय पुस्तकालय समिति द्वारा विजय बुक डिपो रामपुर  के सहयोग से एक दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह शैक्षणिक आयोजन महाविद्यालय परिसर में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संपन्न हुआ। पुस्तक प्रदर्शनी छात्रों को विभिन्न विषयों की पुस्तकों से अवगत कराने तथा उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से की गई थी। प्रदर्शनी में प्रतियोगी परीक्षाओं, साहित्य, विज्ञान, वाणिज्य, इतिहास, तथा समसामयिक विषयों से संबंधित पुस्तकों का विस्तृत संग्रह प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पुस्तकों का अवलोकन किया और कई…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर जनजातीय जिला किन्नौर के शारबो में आपदा न्यूनीकरण अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य पंचायत स्तर पर आपदा प्रबंधन क्षमताओं को सुदृढ़ करना था। इस अवसर पर कमांडेंट होमगार्ड सुरेश चौहान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन में समुदाय की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। यदि ग्रामीण स्तर पर त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया दी जाए, तो आपदा के समय जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान, जिले की विभिन्न पंचायतों के आपदा स्वयंसेवियों को…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर हिमाचल प्रदेश दुग्ध उत्पादक संघ की रामपुर इकाई ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपकर दुग्ध उत्पादकों की कई ज्वलंत समस्याओं और मांगों को लेकर ध्यान आकर्षित किया है। यह ज्ञापन उप मंडल अधिकारी नागरिक, रामपुर के माध्यम से भेजा गया। रामपुर के संयोजक प्रेम चौहान, देवकी नंद, तुला राम शर्मा व पूर्ण ठाकुर आदि ने बताया कि अगस्त और सितम्बर 2025 के दूध का भुगतान अब तक नहीं किया गया है, जिससे किसान वर्ग आर्थिक संकट में है। दुग्ध उत्पादकों की प्रमुख मांगों में सभी सोसाइटियों में दूध की गुणवत्ता मापने के लिए टेस्टिंग मशीनें…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 31वीं बैठक में नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने और मौजूदा इकाइयों के विस्तार के लिए 28 परियोजना प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन प्रस्तावों में लगभग ₹1734.65 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है, जिससे 5388 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हिमाचल को निवेशकों का पसंदीदा गंतव्य बनने की दिशा में एक और कदम है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने निर्देश दिए क प्रत्येक परियोजना में कौशल-वार रोजगार का विवरण शामिल किया जाए। राज्य में श्रम-प्रधान और हरित…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के जुब्बल उपमंडल के अंतर्गत खड़ापत्थर के समीप स्थित ओडी गांव में सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे आग ने दो परिवारों के सपनों को राख कर दिया। इस अग्निकांड में करीब 85 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेन्द्र सिंह और उनके भाई हरदयाल सिंह के संयुक्त मकान में अचानक आग लग गई। हादसे के समय घर में सुरेन्द्र सिंह अकेले मौजूद थे। उन्होंने देखा कि मकान की दीवार से लगी तारों में आग लगी है और थोड़ी ही देर में आग ने पूरे घर को अपनी चपेट…

Read More