एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) किन्नौर द्वारा आयोजित सात दिवसीय संयुक्त अभ्यास किन्नौर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक शेखर द्वारा रक्छम में किया गया। यह विशेष प्रशिक्षण अभ्यास 13 अक्तूबर से 19 अक्तूबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिला पुलिस त्वरित प्रतिक्रिया दल, होम गार्ड, तथा किन्नौर माउंटेनियरिंग, स्कीइंग एंड रेस्क्यू एसोसिएशन के सदस्य भाग ले रहे हैं।इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य जिले में आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की तत्परता, समन्वय और क्षमता निर्माण को मजबूत करना है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में प्रभावी और तीव्र प्रतिक्रिया…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत नगर परिषद बिलासपुर द्वारा आयोजित दीवाली हस्तशिल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ चम्पा पार्क, बिलासपुर में किया गया। यह प्रदर्शनी 11 से 20 अक्तूबर 2025 तक चलेगी और प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी द्वारा किया गया। उन्होंने इस पहल को महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम बताया। प्रदर्शनी का उद्देश्य इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य है: महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन देना। उनके हस्तनिर्मित उत्पादों को बाजार से…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला आधुनिक हिमाचल के निर्माता और छह बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का सोमवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर भव्य अनावरण हुआ। सुबह करीब साढ़े 11 बजे कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रिमोट का बटन दबाकर प्रतिमा का अनावरण किया और वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूरा रिज मैदान “वीरभद्र सिंह अमर रहें” के नारों से गूंज उठा।इस विशेष मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, सचिन पायलट, राजीव शुक्ला और रजनी पाटिल सहित कई राष्ट्रीय नेता मौजूद…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू जिला कुल्लू के निरमंड खंड की कई संपर्क सड़कों के अभी भी बंद रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में हिमाचल किसान सभा की निरमंड इकाई ने अधिषाशी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निरमंड को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 29 अक्टूबर तक सभी बंद सड़कों को यातायात, विशेषकर बसों के चलने लायक बनाने की मांग की गई है। किसान सभा ने यह भी चेतावनी दी कि यदि इस तारीख तक सड़कों को नहीं खोला गया, तो ग्रामीणों को संगठित कर विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सभा अध्यक्ष पूर्ण…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी ने हाल ही में आयोजित सहोदय इंटर-स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अंडर-17 लड़कियों की टीम उपविजेता रही, जबकि अंडर-17 लड़कों की टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। लड़कियों की टीम ने टूर्नामेंट में जबरदस्त टीमवर्क और रणनीतिक खेल का परिचय देते हुए कई कड़े मुकाबलों को पार कर फाइनल तक पहुंच बनाई। फाइनल में उन्हें मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उनका जज्बा सराहनीय रहा। वहीं, लड़कों की टीम ने अपने पूल के…