Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 9
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मंडी

    Mandi: मंडी कलम शिल्प कार्यशाला का समापन, उपायुक्त अपूर्व देवगन ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में मंडी कलम चित्रकला कार्यशाला संपन्न हुई। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया और पारंपरिक कला को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    मंडी में मंडी कलम चित्रकला कार्यशाला शामिल उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन और प्रतिभागी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी

    हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम (हिमक्राफ्ट) मंडी द्वारा अप्पर बिजनी में आयोजित मंडी कलम चित्रकला एवं शिल्प कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनके प्रयासों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।

    उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के कौशल विकास और पारंपरिक कलाओं के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है। मंडी कलम जैसी प्राचीन लघु चित्रकला शैली को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से इस प्रकार की कार्यशालाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी अभिरुचि के अनुसार इस कला से जुड़ने और इसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

    उन्होंने कहा कि मंडी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं के संरक्षण के लिए जाना जाता है। यहां विकसित हुई मंडी कलम चित्रकला आज भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है और धीरे-धीरे इसका विस्तार हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि युवाओं की भागीदारी से यह कला और अधिक समृद्ध होगी।

    उपायुक्त ने बताया कि एक माह तक चली इस कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने बेहद आकर्षक और रचनात्मक पेंटिंग्स तैयार की हैं। उन्होंने कहा कि इन कृतियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए एक प्रदर्शनी आयोजित करने पर भी विचार किया जाएगा, जिससे कलाकारों को पहचान और प्रोत्साहन मिल सके।

    कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि मंडी कलम लघु चित्रकला की परंपरा सदियों पुरानी है और सोलहवीं से उन्नीसवीं सदी के बीच यह अपने चरम पर थी। इस कला में स्थानीय लोककथाओं, प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक विषयों का जीवंत चित्रण किया जाता है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी कारीगरों और कलाकारों द्वारा संरक्षित किया गया है।

    कार्यक्रम में हिमक्राफ्ट के जिला प्रभारी अक्षय सिंह डोड ने उपायुक्त का स्वागत किया और उन्हें मंडी कलम पर आधारित एक सुंदर पेंटिंग भेंट की। उन्होंने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) द्वारा प्रायोजित इस कार्यशाला में 20 महिला कारीगरों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को मंडी कलम चित्रकला के साथ-साथ डिजाइनिंग, कौशल उन्नयन और उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

    इस कार्यशाला में मास्टर क्राफ्ट पर्सन राजेश कुमार और डिजाइनर अंशुल मल्होत्रा ने प्रशिक्षण देकर प्रतिभागियों को इस पारंपरिक कला की बारीकियों से अवगत कराया।

    #ArtWorkshop #Handicraft #himachalpradesh #Himcraft #MandiKalam #MandiNews #SkillDevelopment #TraditionalArt
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: एसजेवीएन कबड्डी टूर्नामेंट: बीबीएमबी बनी विजेता, खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना
    Next Article दैनिक राशिफल 28 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Mandi: नेरचौक में जल शक्ति और विद्युत बोर्ड के डिवीजन, डीएसपी कार्यालय खोलने की घोषणा

    September 26, 2026

    Mandi: बारबेक्यू-नेशन हॉस्पिटैलिटी में 1600 पदों पर भर्ती, 29 सितंबर से साक्षात्कार

    September 26, 2026

    Mandi News : ‘आपके खिलाफ केस है’ कहकर डराया, एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट रखा; महिला से 15.50 लाख ठगे

    September 21, 2026

    Himachal News : आईटीआई में प्रवेश का एक और मौका, स्पॉट राउंड की तारीख 22 सितंबर तक बढ़ी

    September 19, 2026

    JOB: मेडिकल लैबोरेट्री टैक्निशियन ग्रेड-II के 18 पद बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे

    September 18, 2026

    Mandi News : हिमकेयर योजना पर जयराम ठाकुर का हमला, बोले- घोटाला है तो साबित करके दिखाएं

    September 13, 2026

    Mandi: जल शक्ति विभाग में जूनियर ड्राफ्ट्समैन के सात पदों पर होगी बैचवाइज भर्ती

    September 11, 2026

    Mandi News : ऑनलाइन स्टोर और मोटे मुनाफे का झांसा, लडभड़ोल के व्यक्ति से 9.63 लाख की साइबर ठगी

    September 10, 2026

    Mandi News: एएमआरयू में पैरामेडिकल कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 210 सीटों पर होगा दाखिला

    September 9, 2026

    Shimla News: 71 ग्राम अफीम बरामदगी के बाद बड़ी कार्रवाई, आरोपी की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

    September 8, 2026

    Mandi News: नवोदय विद्यालय पंडोह में छठी और नौवीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश, 30 सितंबर तक करें आवेदन

    September 3, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 5 9 7 9
    Users Today : 60
    Total Users : 125979
    Total views : 246885
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.