Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर किया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। सोनिया गांधी रविवार को ही शिमला पहुंच गई थीं, जहां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रदेशभर से हजारों समर्थक अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। 🔹 रिज मैदान पर तैयारियां…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी जिले के करसोग में ₹188.8 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 34.25 करोड़ रुपये की लागत से बने संयुक्त कार्यालय भवन, 1.67 करोड़ की लागत से बने विषयवाद विशेषज्ञ उद्यान कार्यालय, ₹29.51 लाख की लागत से निर्मित पंचायत सामुदायिक केंद्र तृमण, ₹90.11 लाख से माहूंनाग मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, ₹71.57 लाख से मैंहंडी ग्राम पंचायत के कार्य, ₹13 लाख से निर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र भन्थल, ₹32.74 लाख से ग्राम पंचायत सामुदायिक केंद्र सूई कुफरीधार और…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर से प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ किया। देश के 100 आकांक्षी जिलों में हिमाचल प्रदेश का बिलासपुर इस योजना में एकमात्र चयनित जिला है। बिलासपुर स्थित किसान भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका सीधा प्रसारण वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिखाया गया। कार्यक्रम में नगर नियोजन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कृषि उत्पादकता बढ़ाने का उद्देश्य राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का उद्देश्य कृषि…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष और विजयादशमी के पावन अवसर पर झाकड़ी खंड द्वारा ज्यूरी में भव्य शस्त्र पूजन और पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्थानीय स्तर पर राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को जाग्रत करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ज्यूरी पंचायत उप प्रधान अरुण शर्मा ने शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने की। शुभारंभ संघ के परंपरागत ध्वज प्रणाम और संघ प्रार्थना के साथ हुआ। ज्यूरी के मेमोरियल मैदान में संपन्न शस्त्र पूजन…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को शिमला ग्रामीण क्षेत्र के कुफरीधार में कुफरीधार से शनोल सड़क का शिलान्यास किया। यह सड़क मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 2 किलोमीटर 160 मीटर लंबी बनाई जाएगी। परियोजना पर कुल 90 लाख रुपए की लागत आएगी, जिसमें से 20 लाख रुपए की राशि लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी की जा चुकी है। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को प्राथमिकता दे रही है। शिमला ग्रामीण में इस…

Read More