Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Subscribe
एआरबी टाइम्स
राजनीति

Shimla: तीन साल की नाकामी के बाद किस बात का जश्न मना रही सरकार: जयराम ठाकुर

ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 18, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
पत्रकारों को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

विधान सभा कार्यालय शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार के तीन साल के कार्यकाल को नाकामी और निराशा से भरा बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपदा के दौरान लगभग 500 लोगों ने जान गंवाई, हजारों लोग बेघर हुए और व्यापक पैमाने पर फसल व पशुओं का नुकसान हुआ, लेकिन सरकार अब भी हर पीड़ित तक राहत पहुंचाने में विफल रही है।

इसके बावजूद सरकार तीन साल के पूरे होने पर जश्न मनाने जा रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि कांग्रेस सरकार में “जरा सी भी लज्जा बची है”, तो जश्न मनाने के बजाय आपदा प्रभावितों की सहायता पर ध्यान देना चाहिए।

केंद्र से मिली भारी सहायता, फिर भी राहत अधूरी—जयराम

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 2023 की आपदा में केंद्र सरकार ने सेना, एनडीआरएफ, वायुसेना और अन्य एजेंसियों के जरिए अभूतपूर्व सहयोग दिया। केंद्र ने अब तक 5500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आपदा राहत के नाम पर दी है। इसके अलावा एनडीआरएफ व एनडीएमएफ के तहत 225 करोड़ रुपये अग्रिम रूप से दिए गए हैं। इसके बावजूद प्रदेश सरकार 400 करोड़ रुपये की राशि भी प्रभावितों तक नहीं पहुंचा पाई, जबकि स्वयं मुख्यमंत्री ने 4500 करोड़ के स्पेशल पैकेज का एलान किया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल के लिए घोषित 1500 करोड़ रुपये “पत्थर की लकीर” हैं और उसकी एक-एक पाई राज्य को मिलकर रहेगी।

बिहार चुनाव के नतीजे मोदी की नीतियों की जीत

जयराम ठाकुर ने कहा कि बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत नरेंद्र मोदी की नीतियों, नेतृत्व और सुशासन की विजय है। कांग्रेस की हालत इतनी खराब हुई कि वह “एक बोलेरो भर सीटों” तक सीमित रह गई। हिमाचल में भी कांग्रेस की यही स्थिति होने वाली है क्योंकि झूठी गारंटियों का दौर समाप्त हो चुका है।

सत्र लंबा नहीं, प्रभावी हो—जयराम

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हर बार विधानसभा सत्र लंबा करने की बात करते हैं, लेकिन सत्र के दौरान उनकी गंभीरता कहीं नजर नहीं आती। विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब न तो दिया जाता है और न ही मुद्दों पर संज्ञान लिया जाता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र में आपदा बहस के दौरान स्वयं सदन से दूरी बनाई और बिहार में राजनीतिक यात्रा में व्यस्त रहे। उन्होंने मांग की कि सरकार सत्र को लंबा करने के बजाय प्रभावी और जवाबदेह बनाए।

संजौली मस्जिद विवाद—कानून का पालन करे सरकार

संजौली मस्जिद मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में जयराम ठाकुर ने कहा कि जब कोर्ट ने संरचना को अवैध माना है तो सरकार को जनभावनाओं और कानून, दोनों का सम्मान करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई करनी चाहिए।

पंचायत चुनाव पर सरकार की मंशा संदिग्ध

उन्होंने कहा कि सरकार आपदा का हवाला देकर पंचायत चुनाव को टालने की कोशिश कर चुकी है। मुख्यमंत्री के हालिया वक्तव्य भी यही संकेत देते हैं कि वे चुनाव कराने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने आशंका जताई कि सरकार आगे भी चुनाव में अड़चन पैदा कर सकती है।

इस मौके पर भाजपा नेता विपिन परमार, सतपाल सिंह सत्ती, बिक्रम ठाकुर, राकेश जमवाल, सुरेंद्र शौरी, इंदर सिंह गांधी और दलीप ठाकुर भी उपस्थित रहे।

#DisasterRelief #HimachalNews #HimachalPolitics #JairamThakur #PanchayatElection #SukhuGovernment
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous Articleमहिला कबड्‌डी विश्व कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत, थाईलैंड को 45 अंकों से दी शिकस्त
Next Article Kinnaur: किन्नौर में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम व शरद ऋतु तैयारी पर उच्चस्तरीय बैठक, उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Rampur Bushahr: एलएचईपी प्रभावित किसानों ने लंबित मांगों पर तेज किया आंदोलन, 10 अगस्त के जेल भरो प्रदर्शन की बनाई रणनीति

August 5, 2026

Shimla : राजधानी में भाजपा विधायक दल की बैठक, मानसून सत्र और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर मंथन

August 5, 2026

Shimla: विकास यात्रा पर जयराम ठाकुर का सवाल, बोले- सिर्फ सुक्खू सरकार का नहीं, सभी का योगदान दिखाएं

August 4, 2026

Shimla : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला: विश्वविद्यालयों की फीस बढ़ाकर छात्रों और अभिभावकों को कर रही परेशान

August 4, 2026

Rampur Bushahr: लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों की बैठक, लंबित मांगों पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

July 31, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर में कांग्रेस की विरोध रैली, नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर केंद्र सरकार को घेरा

July 27, 2026

Shimla : जयराम का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला: विदाई का बिगुल बज चुका, जनआंदोलन से सड़कों पर उतरेगी भाजपा

July 25, 2026

CPM: एचआरटीसी रामपुर डिपो में टायरों का संकट, सीपीएम ने सरकार पर साधा निशाना

July 18, 2026

Shimla : हिमाचल भाजपा ने 17 जिलों के प्रभारी और सह-प्रभारी किए नियुक्त; चेतन बरागटा को IT विभाग की कमान

July 16, 2026

Shimla : भाजपा ने चार्जशीट और जन आंदोलन समिति का किया गठन; जयराम, अनुराग समेत दिग्गज संभालेंगे मोर्चा

July 16, 2026

Rampur Bushahr: हर माह दूध की पेमेंट में देरी, कैसे चलाएं घर का खर्च: कौल सिंह नेगी

July 15, 2026

Himachal Politics: कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल पर भाजपा तैयार करेगी विस्तृत चार्जशीट

July 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 7 6 8 1
Users Today : 285
Total Users : 117681
Total views : 233562
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.