Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Solan: सीएम सुक्खू की दून को बड़ी भेंट, लोनिवि मंडल की घोषणा; भाजपा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 19, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
दून विधानसभा क्षेत्र में भारी जनसमूह और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व अन्य

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, सोलन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला सोलन के दून विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान लोक निर्माण विभाग का नया मंडल खोलने की घोषणा की। उन्होंने बद्दी नागरिक अस्पताल की क्षमता 100 बिस्तरों तक बढ़ाने, एसडीएम कार्यालय निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये तथा खेल स्टेडियम निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये की घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बद्दी की तेजी से बढ़ती आबादी के अनुरूप आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बद्दी में एक अत्याधुनिक बस स्टैंड निर्माण करने की भी घोषणा की, जिसके लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, बद्दी, बरोटीवाला और चंडी क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में अगले शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा।

भाजपा पर बड़ा हमला: 5,000 बीघा जमीन 1.12 करोड़ में देने का आरोप

बद्दी में आयोजित विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री सुक्खू ने पिछली भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शासन में सैकड़ों करोड़ की कीमत वाली 5,000 बीघा जमीन मात्र 1.12 करोड़ रुपये में बड़े उद्योगपतियों को दे दी गई। कस्टमाइज्ड पैकेज के नाम पर स्टांप ड्यूटी माफ, सस्ती बिजली और मुफ्त पानी जैसी रियायतें दी गईं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार हिमाचल के संसाधनों की संरक्षक है और किसी भी कीमत पर राज्य की संपत्तियों को लूटने नहीं देगी। मेडिकल डिवाइस पार्क के मामले में भी उन्होंने हिमाचल के हितों की रक्षा की और केंद्र से मिले 30 करोड़ रुपये वापस कर परियोजना को स्व-विकसित करने का निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का सोशल मीडिया सेल उन्हें इसलिए निशाना बना रहा है क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार के दरवाजे बंद कर दिए हैं और कमजोर वर्गों, विधवाओं, अनाथ बच्चों, महिलाओं, मजदूरों और किसानों के अधिकार सुरक्षित किए हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछली भाजपा सरकार 75,000 करोड़ रुपये का भारी कर्ज और 10,000 करोड़ रुपये की कर्मचारियों से जुड़ी देनदारियां छोड़कर गई है। चुनावी लाभ के लिए भाजपा सरकार ने अंतिम छह महीनों में बिना बजट और स्टाफ के कई संस्थान खोल दिए थे।

आपदा राहत में सक्रिय सरकार

मुख्यमंत्री ने बताया कि आपदा प्रभावित परिवारों को विशेष राहत पैकेज जारी किए गए और नियमों में संशोधन कर सहायता राशि को 7 लाख रुपये किया गया है। केंद्र की 1,500 करोड़ की घोषित सहायता अभी तक नहीं मिली है, फिर भी प्रदेश सरकार अकेले प्रभावितों की मदद कर रही है।

उन्होंने इस दौरान दून विधानसभा क्षेत्र के 18 आपदा प्रभावित परिवारों को 17,62,000 रुपये की राहत राशि और पीएम आवास योजना के 15 लाभार्थियों को 17,03,000 रुपये के चेक प्रदान किए।

करोड़ोें की विकासात्मक योजनाओं के उद्धाटन व शिलान्यास करते मुख्यमंत्री सुक्खू

दून विधानसभा को 383 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

अपने एक दिवसीय दौरे में मुख्यमंत्री ने 383 करोड़ रुपये की 12 विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें शामिल हैं—

  • 86 करोड़ की बद्दी-साई-रामशहर सड़क

  • 15.78 करोड़ की ट्यूबवेल योजना

  • 10.64 करोड़ का नागरिक अस्पताल बद्दी

  • 3.15 करोड़ का सीएचसी बरोटीवाला

  • हरिपुर संडोली, सूरज माजरा, लबाना, चक्कां में नए प्राथमिक विद्यालय

  • 73.21 करोड़ की विद्युत आपूर्ति योजना

  • 63.73 करोड़ की बद्दी-शीतलपुर-जगातखाना सड़क

  • 40 करोड़ का आईएसबीटी बद्दी

  • 37.67 करोड़ का मिनी सचिवालय बद्दी

  • 37.10 करोड़ की सीवरेज योजना

  • कल्याणपुर में 5 करोड़ का राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल

स्थानीय विधायक चौधरी राम कुमार ने क्षेत्र के 475 करोड़ के जारी विकास कार्यों और आज मिली 400 करोड़ की परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

#BaddiDevelopment #BJPAllegations #CMsukhu #CongressGovt #DevelopmentUpdate #DoonVidhansabha #HimachalNews #HPPolitics #InfrastructureProjects #Solan
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleKullu: कुल्लू के रठोह गांव में बड़ा हादसा, तीन मंजिला मकान आग में तबाह
Next Article Himachal : सुभाष वर्मा बने भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन, सरकार का बड़ा फैसला

June 11, 2026

Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

June 2, 2026

पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही: पच्छाद में प्रधान-उपप्रधान के बॉक्स बदले, मनाली में कर्मचारी को नोटिस

May 27, 2026

कर्नाटक के स्मार्ट सिटी मॉडल को हिमाचल में अपनाएगी सरकार: बेंगलुरु दौरे पर बोले विक्रमादित्य सिंह

May 22, 2026

Shimla: श्री श्री रविशंकर ने की हिमाचल सरकार के प्राकृतिक खेती अभियान की सराहना

May 20, 2026

Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

April 29, 2026

Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

April 25, 2026

Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

April 21, 2026

Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

April 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 8 9 6
Users Today : 15
Total Users : 111896
Total views : 223408
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.