Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Kumarsain: कुमारसैन पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, 6.70 करोड़ की सड़क परियोजना जल्द होगी पूरी, विकास कार्यों को दी गति

    लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कुमारसैन के जन आभार अभिवादन समारोह में भाग लेकर सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने 6.70 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना जल्द पूरी होने तथा पीएमजीएसवाई-4 के तहत आठ नई संपर्क सड़कों के निर्माण की जानकारी दी।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJuly 5, 2026Updated:July 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    कुमारसैन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह और विधायक कुलदीप सिंह राठौर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को कुमारसैन के ऐतिहासिक दरबार ग्राउंड में आयोजित जन आभार अभिवादन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक कुलदीप सिंह राठौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

    अपने संबोधन में विक्रमादित्य सिंह ने जनता द्वारा दिए गए स्नेह, विश्वास और सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनसेवा, सुशासन और समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है, जिसमें पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

    उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के तहत नारकंडा–डोजा–भदावली सड़क का निर्माण लगभग 6 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। इस परियोजना का करीब 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा कथल नाला–कोटी नाला संपर्क मार्ग पर लगभग 16 करोड़ रुपये तथा औड़ी–कोटगढ़–बीथल सड़क पर करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से उन्नयन एवं निर्माण कार्य जारी है।

    मंत्री ने कहा कि नई ड्रेनेज नीति के तहत सड़क निर्माण में आधुनिक जल निकासी प्रणाली और बड़े कलवर्ट बनाए जाएंगे, ताकि बरसात के दौरान सड़कों को नुकसान न पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-4 के तहत क्षेत्र की आठ संपर्क सड़कें स्वीकृत की गई हैं। इन परियोजनाओं को शीघ्र शुरू करने के लिए संबंधित लोगों से गिफ्ट डीड के माध्यम से भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी विकास और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। विकास कार्यों में जनसहभागिता को आवश्यक बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार जनता के सहयोग से प्रदेश को विकास के नए आयाम देने के लिए प्रतिबद्ध है। विक्रमादित्य सिंह ने दरबार मैदान के साथ निर्माणाधीन सामुदायिक भवन को पूरा करने के लिए आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।

    समारोह के बाद मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं और मांगें भी सुनीं। उन्होंने सड़क, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विकास कार्यों से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि जन आभार अभिवादन समारोह जनता के विश्वास और समर्थन का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याण और विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कुमारसैन क्षेत्र के विकास के लिए विधायक निधि से लाखों रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं और भविष्य में भी विकास कार्यों को पूरा सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के विकास में मंत्री विक्रमादित्य सिंह के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

    #Congress #Development #HimachalNews #himachalpradesh #Infrastructure #KuldeepSinghRathore #Kumarsain #localnews #PMGSY #PublicWorksDepartment #RoadDevelopment #Shimla #UrbanDevelopment #VikramadityaSingh
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: हिमाचल में तकनीकी संस्थानों के लिए नई नवाचार नीति लागू, 2 करोड़ के इनोवेशन फंड को मंजूरी
    Next Article Aaj Ka Rashifal : मेष से मीन राशि तक, कैसा रहेगा आपका दिन? जानें भाग्यशाली अंक और उपाय
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Shimla : भाजपा सांसदों को सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं, सरकार अपने तीन साल के विकास का हिसाब दे : सुरेश कश्यप

    August 20, 2026

    Shimla : वित्तीय तंगी न्याय के अधिकार में बाधा नहीं बन सकती, न्यायिक स्टाफ की देरी पर हाईकोर्ट सख्त

    August 20, 2026

    Shimla : 5 से 10 मीट्रिक टन के कोल्ड स्टोर बनाने पर बागवानों को मिलेगी 50% सब्सिडी

    August 20, 2026

    Shimla : हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र कल से, 10 बैठकों में गूंजेंगे आपदा, नशे और सड़कों के मुद्दे

    August 20, 2026

    Shimla: आपदा प्रभावित योजनाओं की मरम्मत के प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर भेजें : उपायुक्त

    August 19, 2026

    Shimla : अनुबंध ड्राइंग मास्टरों को हाईकोर्ट से राहत: शुरुआती तारीख से सेवा वरिष्ठता व पेंशन के लिए गिनने के आदेश

    August 18, 2026

    Himachal Pradesh : सरकारी डिग्री और संस्कृत कॉलेजों में स्नातक दाखिले की अंतिम तिथि 20 अगस्त तक बढ़ी

    August 18, 2026

    Shimla : निजी वीडियो की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर युवती को कर रहा था ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

    August 18, 2026

    HRTC: अगले पांच वर्षों में एचआरटीसी को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

    August 17, 2026

    Shimla: ठियोग क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : विक्रमादित्य सिंह

    August 17, 2026

    Shimla: शिमला ग्रामीण को मिलीं 30 नई इलेक्ट्रिक बसें, 18 बसें विभिन्न रूटों पर रवाना

    August 13, 2026

    Shimla: सुन्नी में निर्माणाधीन परियोजनाओं का विक्रमादित्य सिंह ने किया निरीक्षण, समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

    August 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 9 4 1 1
    Users Today : 290
    Total Users : 119411
    Total views : 236161
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.