एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू कुल्लू के विधायक और अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष कुल्लू दशहरा में रोजगार मेले के आयोजन के साथ एक नया आयाम जुड़ा है। इस मेले ने न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए, बल्कि हिमाचल प्रदेश सरकार की संवेदनशील और समावेशी सोच को भी उजागर किया। रथ मैदान में श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग के सहयोग से आयोजित इस मेले के शुभारंभ के अवसर पर ठाकुर ने कहा कि यह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों का परिणाम है, जो विकास के साथ-साथ…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर पत्र सूचना कार्यालय द्वारा आज किन्नौर जिला के आई.टी.डी.पी भवन, रिकांग पिओ में एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त किन्नौर, डॉ. अमित कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उपायुक्त डॉ. शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि PIB केंद्र सरकार के सूचना प्रसार का नोडल संगठन है और यह केंद्र सरकार की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों को धरातल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य राष्ट्रीय, जिला और ब्लॉक स्तर पर कार्यरत मीडिया कर्मियों को PIB की कार्यप्रणाली से अवगत…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर निवासी आरुषि सूद ने कनाडा की प्रतिष्ठित मैकगिल यूनिवर्सिटी (मॉन्ट्रियल) से मास्टर्स इन फाइनेंस की डिग्री प्राप्त की। इस उपलब्धि पर उनके परिवार और शहरवासियों में खुशी का माहौल है। आरुषि ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, रामपुर और डीपीएस झाकड़ी से पूरी की। वाणिज्य विषय में उन्होंने प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त की और दिल्ली के एक निजी संस्थान में एक वर्ष तक कार्य किया। गत वर्ष जून में, आरुषि को कनाडा की मैकगिल यूनिवर्सिटी में वजीफे के साथ…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य सरकार अगले माह से कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) प्रदान करेगी। यह भत्ता अक्टूबर माह के वेतन के साथ नवंबर में जारी किया जाएगा। साथ ही एक अप्रैल से सितंबर 2025 तक का एरियर दिवाली से पहले कर्मचारियों के खातों में डाल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा शिमला के पीटरहॉफ में आयोजित हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन सम्मेलन में की। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की भलाई की चिंता है और…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू कुल्लू जिला आबकारी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बजौरा क्षेत्र में सड़क जांच अभियान चलाया। इस दौरान मंडी की ओर से आ रही एक वाहन को बजौरा में रोका गया, जिसमें वी.आर.वी. संतरा ब्रांड की 25 पेटियाँ अवैध देसी शराब बरामद हुई। वाहन चालक वैध आबकारी पास या आवश्यक दस्तावेज़ प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा। इसलिए बरामद शराब मौके पर ही ज़ब्त की गई और हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 की धारा 39 के तहत मामला दर्ज किया गया। इसी प्रकार, भुंतर-पारला क्षेत्र में एक अन्य कार्रवाई में चिकन शॉप के पास स्थित गुप्त कमरे से…