Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Wednesday, September 16
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Shimla : सेवानिवृत्त कर्मचारी से 17 लाख की ठगी, जीवन प्रमाणपत्र अपडेट का दिया झांसा

    शिमला में बैंक से सेवानिवृत्त कर्मचारी के साथ बड़ा साइबर फ्रॉड। जीवन प्रमाणपत्र अपडेट का झांसा देकर 17 लाख की ठगी, पढ़ें पूरी खबर
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 21, 20252 Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला। साइबर अपराधियों ने एक बार फिर नया तरीका अपनाते हुए बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी से जीवन प्रमाणपत्र अपडेट करने का झांसा देकर 17 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की एफडी से यह पूरी रकम निकाल ली गई। शिकायत मिलने पर ढली पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    शिकायतकर्ता के अनुसार, 17 नवंबर की रात 8 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने उन्हें व्हाट्सएप पर PNB One APK नाम का एक लिंक भेजा और कहा कि उनका जीवन प्रमाणपत्र अपडेट करना जरूरी है। अगले दिन फिर उसी नंबर से कॉल आने पर उन्होंने लिंक खोल दिया। इसके बाद उनके मोबाइल पर लगातार ओटीपी आने लगे।

    थोड़ी देर बाद उनके खाते से 17 लाख रुपये की निकासी का मैसेज आया। बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि उनकी 31 लाख रुपये की एफडी में से 16,01,030 रुपये का डेबिट ट्रांजेक्शन हुआ है। पीड़ित ने संदेह जताया कि साइबर ठगों ने मोबाइल को रिमोट एक्सेस करके यह धोखाधड़ी की है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने किसी भी ओटीपी को साझा नहीं किया। पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत ढली पुलिस स्टेशन में दी, जिसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4), 319(2) और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

    एपीके फाइलें (Android Package Kit) अक्सर साइबर अपराधियों का प्रमुख हथियार बन रही हैं। किसी भी अनजान एपीके फाइल को इंस्टॉल करना आपके मोबाइल का पूरा नियंत्रण ठगों के हाथ में दे सकता है। ऐसे में निम्नलिखित सावधानियां अवश्य बरतें:

    🔻 क्या खतरा है?

    • एपीके फाइल इंस्टॉल होते ही साइबर ठग आपके मोबाइल पर रिमोट एक्सेस प्राप्त कर सकते हैं।

    • ओटीपी, बैंकिंग ऐप, पासवर्ड, फोटो व संपर्क विवरण चोरी कर सकते हैं।

    • आपके बैंक खाते से बिना अनुमति लाखों रुपये ट्रांसफर किए जा सकते हैं।

    • मोबाइल में मैलवेयर / स्पाईवेयर इंस्टॉल हो जाता है जो आपकी हर गतिविधि ट्रैक करता है।

    🔒 क्या करें (Do’s)?

    • केवल Google Play Store या अधिकृत एप स्टोर से ही एप डाउनलोड करें।

    • किसी अनजान लिंक या व्हाट्सएप पर भेजी गई एपीके फाइल कभी डाउनलोड न करें।

    • बैंक, सरकारी विभाग या कर्मचारी कभी भी एपीके फाइल डाउनलोड करने को नहीं कहते, यह निश्चित धोखाधड़ी है।

    • फोन में Play Protect और मोबाइल सिक्योरिटी ऐप हमेशा सक्रिय रखें।

    • किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक की तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।

    ⛔ क्या न करें (Don’ts)?

    • किसी भी एपीके फाइल को बिना सोचे-समझे इंस्टॉल न करें।

    • अजनबी व्यक्ति द्वारा भेजे लिंक पर क्लिक न करें।

    • किसी को ओटीपी, पासवर्ड या बैंक जानकारी न दें, भले ही सामने वाला खुद को बैंक अधिकारी बताए।

    • स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स (AnyDesk, QuickSupport आदि) अनजान व्यक्ति के कहने पर न चलाएं।

    📌 याद रखें

    APK = सबसे बड़ा साइबर रिस्क
    एक क्लिक आपको लाखों रुपये के नुकसान में डाल सकता है।


    #APKFraud #ARBtimes #CyberAwareness #CyberCrime #CyberHelpline1930 #CyberSafety #DigitalSafety #FraudAlert #OnlineFraud Cybersecurity
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleदैनिक राशिफल : Friday, November 21, 2025
    Next Article Rampur Bushahr: रामपुर–ब्रौ सड़क निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, दोबारा शुरू हुआ काम बढ़ाई उम्मीदें
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur News: मंगलाड़ खड्ड में एर्टिगा दुर्घटनाग्रस्त, किन्नौर के दो युवकों की मौत

    September 15, 2026

    Dharamshala News: अपर धर्मकोट के होटल में रेव पार्टी पर पुलिस की दबिश, चिट्टा-अफीम बरामद

    September 15, 2026

    Kangra News: 64 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी को एक माह रखा डिजिटल अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर 33 लाख ठगे

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr : 20.630 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में सह आरोपी गिरफ्तार

    September 13, 2026

    Shimla : इनकम टैक्स अधिकारी पर 5 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, CBI ने दर्ज की FIR

    September 12, 2026

    Mandi News : ऑनलाइन स्टोर और मोटे मुनाफे का झांसा, लडभड़ोल के व्यक्ति से 9.63 लाख की साइबर ठगी

    September 10, 2026

    Nurpur News : नशा तस्कर पर बड़ा शिकंजा, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; होटल-रेस्तरां और बैंक खाते भी सीज

    September 10, 2026

    Solan News : बिना लाइसेंस गोदाम में मिली 26.40 लाख फेरोक्योर टैबलेट, ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई

    September 10, 2026

    Shimla News: होटल कारोबारी के घर करोड़ों की चोरी, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने का आरोप

    September 10, 2026

    Crime: रामपुर में 20.630 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार

    September 9, 2026

    Solan News: नालागढ़ में बुजुर्ग दंपती को 2 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, 72.10 लाख रुपये ठगे

    September 9, 2026

    Shimla News: 71 ग्राम अफीम बरामदगी के बाद बड़ी कार्रवाई, आरोपी की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

    September 8, 2026
    View 2 Comments
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 1 8 5
    Users Today : 0
    Total Users : 123185
    Total views : 242408
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.