Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr:रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 232.93 करोड़ रुपये उद्घाटन और शिलान्यास, टिक्कर-जरोल-गाहन सड़क के लिए 35.93 करोड़ रुपये स्वीकृत

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रामपुर में 232.93 करोड़ रुपये की 28 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। टिक्कर-जरोल-गाहन सड़क के लिए 35.93 करोड़ स्वीकृत।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    रामपुर पहुंचने पर प्रदेश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का स्वागत करते स्थानीय विधायक नंद लाल

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और गांवों के लोगों की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है। सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर पैसा सीधे गांवों की अर्थव्यवस्था तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री शुक्रवार को रामपुर के शिंगला हेलीपैड में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 232.93 करोड़ रुपये की लागत वाली 28 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के समय दूध का खरीद मूल्य 32 रुपये प्रति लीटर था, जिसे अब बढ़ाकर लगभग दोगुना किया गया है। इससे किसानों और पशुपालकों की आय में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि बागवानों और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। मंडी मध्यस्थता योजना के तहत सेब का खरीद मूल्य भी एक रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाकर 13 रुपये किया गया है।

    उन्होंने कहा कि टिक्कर-जरोल-गाहन-ननखड़ी-खमाड़ी सड़क के उन्नयन के लिए 35.93 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सड़क के बेहतर होने से क्षेत्र के सेब बागवानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए।

    रामपुर के शिंगला में करोड़ों रूपए की विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करते मुख्यमंत्री

    28 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

    मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत भड़ावली में 4.83 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना, रामपुर के वार्ड नंबर-8 डकोलड़ में 8.36 करोड़ रुपये की सीवरेज प्रणाली, देवनगर में 2.56 करोड़ रुपये की प्रवाह सिंचाई योजना, खनेरी में एमजीएमएससी अस्पताल को मौजूदा सीवरेज योजना से जोड़ने के लिए 71 लाख रुपये की सीवरेज कनेक्टिविटी, देलठ में 2.56 करोड़ रुपये के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन और गानवी खड्ड पर 1.84 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बैली ब्रिज का लोकार्पण किया।

    इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अस्पताल कॉलोनी से सरलाप्रोग सड़क, कोटला-कुन्नी, राजपुरा-दरशाल, उरू से धार, सवान-दोई, सेरी पुल-अणुराक्षी, पलजारा-गिन्छा-पेई, कूट-किन्फी, पटैना-कैंची से दारन घाटी, मंगलाड़ पुल से गांव रूनपू, मोलगी संपर्क सड़क, रुंगचा-धारला, दलोग-चाश्नी-मड़ोग, ढाई-बरकेली, चड़ी से ढरण, चकटी-थैली, चेबड़ी से नगालनी, लाहरू से खरेला, एरली-मझेवटी तथा लबाना-सदाना, भगावत से धोआ और फांचा से फांचा कंडा तक सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्यों का भूमि पूजन किया।

    किशाऊ बांध से हिमाचल को लाभ की उम्मीद

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल प्रदेश के हितों की बड़ी जीत सुनिश्चित की गई है। परियोजना के निर्माण के बाद हिमाचल प्रदेश को प्रतिवर्ष करीब 1,200 से 1,500 करोड़ रुपये का लाभ होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खजाने में पर्याप्त राजस्व आने से बेहतर स्कूल, स्वास्थ्य संस्थान और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जा सकेगा।

    उन्होंने कहा कि वह रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पाट गांव में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। ग्रामीणों से प्राप्त सुझावों और समस्याओं के आधार पर आवश्यक योजनाओं को बजट में शामिल किया जाएगा।

    रामपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक नंदलाल, मिल्कफेड के चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर, हिमकॉन के चेयरमैन विकेश चौहान, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर, पूर्व विधायक किशोरीलाल, उपायुक्त अनुभव कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    #ARBtimes #किशाऊबांध #किसान #ग्रामीणअर्थव्यवस्था #टिक्करजरोलगाहन #नंदलाल #बागवानी #मुख्यमंत्रीसुखविंद्रसिंहसुक्खू #रामपुर #रामपुरबुशहर #विकासपरियोजनाएं #सड़कनिर्माण #सरकारगांवकेद्वार #सेबबागवान #हिमाचलप्रदेश #हिमाचलसरकार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHPU Shimla : पुराने बैच के विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने का अवसर, 12 अक्तूबर तक भरें फॉर्म
    Next Article Rampur Bushahr: काशापाट स्कूल के नए भवन को मिलेंगे दो करोड़, सीएम ने क्षेत्र के विकास के लिए की कई घोषणाएं
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    SJVNL: रामपुर एचपीएस में इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट 2026-27 का शुभारंभ

    November 16, 2026

    Lavi Mela 2026: लवी मेला-2026: निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को उपायुक्त ने किया सम्मानित

    November 14, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में मतदाता जागरूकता को लेकर 16 नवंबर को होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं

    November 13, 2026

    NJHPS: स्वदेशी विनिर्माण के क्षेत्र में भारत स्थापित कर रहा नए कीर्तिमान : राज्यपाल

    November 13, 2026

    Rampur Bushahr: बुशहर शिक्षक संघ ने एसडीएम रामपुर को सौंपा ज्ञापन, 13 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग

    November 12, 2026

    Lavi Mela Rampur: लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के कलाकारों की होगी अल्कोहल टेस्टिंग

    November 12, 2026

    Lavi News: अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 के लिए रामपुर में ट्रैफिक प्लान जारी, 11 नवंबर से लागू होंगे नए नियम

    November 10, 2026

    Forest News: भालुओं को पकड़ने में रामपुर वन मंडल की बड़ी कामयाबी, प्रदेश में बना पहला क्षेत्र, एक सप्ताह में दो काले भालू पिंजरों में कैद

    November 9, 2026

    Lavi Mela: लवी मेले से नगर परिषद की आय में इजाफा, झूले और डोम के ठेके से मिले 88.68 लाख रुपये

    November 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर को जिला बनाने की मांग उठाएगी प्रधान परिषद, मुख्यमंत्री को भेजेगी ज्ञापन

    November 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में भालू का आतंक, तीन दिन में दो लोगों पर हमला; वन विभाग अलर्ट

    November 6, 2026

    Rampur Bushahr: अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य में आयोजित 73वीं सीनियर स्टेट महिला कबड्डी चैंपियनशिप में KIC राजपुरा बना चैंपियन

    November 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Bilaspur: श्री नैना देवी जी में रिलेशनशिप मैनेजर के 05 पदों के लिए 19 जनवरी को कैंपस इंटरव्यू

    January 15, 2026

    Chamba Accident: भरमौर में 300 फीट खाई में गिरी पिकअप, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    April 4, 2026

    Bilaspur: घुमारवीं का सीर उत्सव 2025: 2 और 3 अक्तूबर को होगा आयोजन, थीम ‘नेचर नर्चर’

    September 10, 2025

    Rampur Bushahr: कांग्रेस मंत्री की टिप्पणी पर भाजपा मंडल रामपुर की कड़ी निंदा, सार्वजनिक माफी की मांग तेज

    November 30, 2025

    दैनिक राशिफल 21 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    April 21, 2026

    Rampur Bushahr: पेंशनरों की आवाज गांव-गांव पहुंचाने के लिए रामपुर से जन जागरण अभियान का तीसरा चरण शुरू

    September 29, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 0 9 1
    Users Today : 123
    Total Users : 129091
    Total views : 252034
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.