Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, September 8
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    Rohru : चेक बाउंस मामले में दोषी को 8 महीने की कैद, दो लाख का जुर्माना

    रोहड़ू कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में शेटू राम को आठ महीने की साधारण कैद और दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। यूको बैंक की शिकायत पर आया फैसला।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 23, 2026Updated:February 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रोहड़ू

    अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर-1, रोहड़ू ने चेक बाउंस के एक मामले में दोषी शेटू राम को आठ महीने के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

    मामले के अनुसार, शिकायतकर्ता यूको बैंक रोहड़ू के प्रबंधक ने अदालत में शिकायत दायर की थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी शेटू राम ने टर्म लोन के लिए बैंक से संपर्क किया था।बैंक ने 1 मई 2019 को आरोपी को टर्म लोन और सीसी लिमिट के तहत कुल 3,01,720 रुपये की राशि स्वीकृत कर जारी की। इसके बावजूद आरोपी निर्धारित समय पर ऋण चुकाने में नाकाम रहा।

    रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी को 30 नवंबर 2021 और 30 सितंबर 2022 तक ब्याज सहित 1,97,584 रुपये जमा करने थे। देनदारी के बदले आरोपी ने बैंक के पक्ष में 1,97,000 रुपये का चेक जारी किया, जो प्रस्तुत करने पर बाउंस हो गया। इसके बाद बैंक ने 15 नवंबर 2023 को आरोपी को कानूनी नोटिस भेजा, लेकिन नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। मजबूरन बैंक ने अदालत का दरवाजा खटखटाया।

    सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि शिकायतकर्ता ने एनआई एक्ट की धारा-138 के सभी आवश्यक तत्व साबित कर दिए हैं। अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए आठ महीने की साधारण कैद और दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अदालत ने निर्देश दिया है कि जुर्माने की राशि शिकायतकर्ता को मुआवजे के रूप में दी जाएगी। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोषी को दो महीने की अतिरिक्त साधारण कैद भुगतनी होगी।

    #2LakhFine #8MonthJail #CheckBounce #CourtVerdict #Rohru
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleदैनिक राशिफल 23 फरवरी 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
    Next Article Himachal News: हिमाचल में 14–15 वर्ष की बालिकाओं को मुफ्त लगेगा 10 हजार का HPV टीका, सर्वाइकल कैंसर से मिलेगी सुरक्षा
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: मेडिकल अफसर भर्ती मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार को एक महीने में सुप्रीम कोर्ट जाने का निर्देश

    September 3, 2026

    Shimla : नवजात अदला-बदली मामला: हिमाचल सरकार पर 30 लाख रुपये का जुर्माना, जानें कोर्ट का पूरा फैसला

    September 2, 2026

    Court: चरस तस्करी के मामले में आरोपी को 3 साल 6 माह का कठोर कारावास

    August 31, 2026

    Shimla : VC नियुक्ति पर हिमाचल सरकार को बड़ा झटका, कृषि और नौणी विवि के संशोधन अधिनियम-नियम रद्द

    August 28, 2026

    Shimla : 10 रुपये के कैरी बैग की वसूली पड़ी भारी, कंपनी पर 24 हजार का जुर्माना

    August 25, 2026

    Kangra : सोशल मीडिया की लत ने तोड़ी शादी! पत्नी की आदतों से परेशान पति ने लिया तलाक

    August 23, 2026

    Shimla : राजस्थान सरकार को हाईकोर्ट की फटकार: ‘पौंग बांध विस्थापितों को जैसलमेर के रेगिस्तान में न धकेलें’

    August 22, 2026

    Shimla : वित्तीय तंगी न्याय के अधिकार में बाधा नहीं बन सकती, न्यायिक स्टाफ की देरी पर हाईकोर्ट सख्त

    August 20, 2026

    Shimla : अनुबंध ड्राइंग मास्टरों को हाईकोर्ट से राहत: शुरुआती तारीख से सेवा वरिष्ठता व पेंशन के लिए गिनने के आदेश

    August 18, 2026

    Court: 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के दोषी को 20 साल की सजा, POCSO कोर्ट रामपुर का फैसला

    August 12, 2026

    Shimla : पूर्व सीपीएस को सरकारी बंगले देने पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगा जवाब; पूछा- नियमों की अनदेखी क्यों?

    August 7, 2026

    Court: रामपुर POCSO कोर्ट का फैसला: नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को कारावास, 5 हजार रुपये जुर्माना

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 8 8 6
    Users Today : 0
    Total Users : 121886
    Total views : 240199
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.