एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कनाडा के ओटावा स्थित ऐतिहासिक संसद हिल पर आयोजित कुल्लू दशहरा के भव्य समारोह के अवसर पर एक विशेष वीडियो संदेश के माध्यम से भारतीय प्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन सांसद मैरी-फ्रांस लालोंडे द्वारा आयोजित किया गया और हिमाचली प्रवासी ग्लोबल एसोसिएशन (एचपीजीए) द्वारा इसका संयोजन किया गया। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘इस अवसर पर हिमाचल की समृद्ध संस्कृति के जीवंत रंग पूरी भव्यता के साथ प्रदर्शित होंगे, जिससे विदेश में रह रहे लोगों को भी अपने घर जैसा अनुभव मिलेगा। विदेशों में रह रहे सभी…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा बीसीसीआई के सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश की टीम 8 अक्तूबर से मैदान में उतरेगी। टीम का लक्ष्य नॉकआउट राउंड में जगह बनाना है। इस बार टूर्नामेंट ग्वालियर में खेला जा रहा है, जहां 8 से 19 अक्तूबर तक लीग मुकाबले होंगे हिमाचल की महिला टीम अपने पूल एलीट सी में सात अन्य टीमों से भिड़ेगी। इनमें कर्नाटक, ओडिशा, हरियाणा, हैदराबाद, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा और आंध्र प्रदेश की टीमें शामिल हैं। पहला मुकाबला 8 अक्तूबर को कर्नाटक के खिलाफ खेला जाएगा, जबकि अंतिम लीग मैच 19 अक्तूबर को छत्तीसगढ़ से होगा। एचपीसीए ने की टीम…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) शिमला अनुपम कश्यप ने पंचायत चुनावों हेतु मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण संबंधी अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायतों के लिए उपमंडलाधिकारी (नागरिक) डोडरा क्वार को पुनरीक्षण प्राधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि जिले के अन्य क्षेत्रों के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारी पुनरीक्षण प्राधिकारी होंगे। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूचियों से संबंधित दावे और आपत्तियों का निपटारा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रारंभिक मतदाता सूचियाँ 6 अक्टूबर, 2025 को प्रकाशित की जाएंगी। दावे और आपत्तियां 8…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड, वीपीओ झबोला, तहसील झंडूत्ता, जिला बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर सिक्योरिटी के पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला, देवेंद्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या 10वीं फेल भी पात्र, आयु 19 से 40 वर्ष, लंबाई कम से कम 168 सेमी और वजन 52 से 95 किलोग्राम होना चाहिए। केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। इंटरव्यू शेड्यूल: 08 अक्टूबर 2025 – उप-रोजगार…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मोहाली पंजाब के खरड़ में विला प्लाजियो सोसायटी (खानपुर) में शराब पार्टी के दौरान हुए झगड़े ने खौफनाक रूप ले लिया। पार्टी में शामिल एक दोस्त ने अपने ही साथी शिवांग राणा की गोली मारकर हत्या कर दी। शिवांग राणा हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब उपमंडल की पंचायत दिलवां के दियाड़ा गांव का रहने वाला था और ऊना सरकारी कॉलेज से बीसीए की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के अनुसार, वारदात का आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ हैरी भी ऊना का रहने वाला है। गोली मारने के बाद वह मौके से फरार हो गया। खरड़ पुलिस…