एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, ढली में वार्षिक दिवस का आयोजन बड़े ही उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के साथ किया गया। इस मौके पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा, “बेहतर शिक्षा ही बेहतर भविष्य का आधार है।” उन्होंने कहा कि छात्रों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नाटकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को गहराई से प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के संघर्षों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का कर्तव्य है। युवाओं को नशे से दूर रखने की अपील मंत्री…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, हमीरपुर हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार के अवसर दिलाने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार, 9 अक्तूबर 2025 को सरकारी पॉलिटेक्निक, हमीरपुर में ओवरसीज भर्ती ड्राइव आयोजित की जाएगी। इस ओवरसीज जॉब फेयर का आयोजन हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवेलपमेंट कॉर्पोरेशन (HPSEDC) द्वारा श्रम एवं रोजगार विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, और भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से पंजीकृत एजेंसी के सहयोग से किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल राज्य के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश में शिक्षकों ने समाज सेवा की भावना के साथ एक सराहनीय पहल करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में महत्त्वपूर्ण अंशदान दिया है। पीटीए रेगुलर टीचर्स यूनियन हिमाचल प्रदेश ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को 3.79 लाख रुपए का चेक भेंट किया। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष विवेक मेहता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसी प्रकार, हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने भी राहत कोष के लिए 1.51 लाख रुपए का योगदान दिया। संगठन के अध्यक्ष अजय कुमार नेगी और अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर यह राशि सौंपी। मुख्यमंत्री ने दोनों संगठनों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, सोलन प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के कल्याण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अर्की विधानसभा क्षेत्र से दूध प्रोत्साहन योजना एवं परिवहन अनुदान योजना का भव्य शुभारंभ किया। दाड़लाघाट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कुल 8000 पशुपालकों को जुलाई एवं अगस्त माह के लिए 3.04 करोड़ रुपये सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से वितरित किए। दूध प्रोत्साहन योजना और परिवहन अनुदान का विस्तार मुख्यमंत्री ने बताया कि दूध प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदेश के सोलन जिले की गौ अमृत समिति पपलोटा, अमृत धारा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, सोलन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के अर्की विधानसभा क्षेत्र में 68.42 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं शिक्षा, कृषि, पेयजल, पुलिस और प्रशासनिक सुधारों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई हैं। मुख्यमंत्री ने 23.01 लाख रुपये की लागत से बनी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझयाट के परीक्षा हॉल, 3.72 करोड़ रुपये से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथालंग के दूसरे चरण के भवन, 45.90 लाख रुपये की लागत से कृषि विस्तार कार्यालय और 2.23 करोड़ रुपये लागत वाले उप-कोषागार भवन दाड़लाघाट का लोकार्पण किया। उन्होंने…