Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर हिमाचल प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री और आधुनिक हिमाचल के निर्माता कहे जाने वाले स्व. राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण 13 अक्टूबर को शिमला में किया जाएगा। इस भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर रामपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं रामपुर के विधायक नंदलाल ने की। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस, जोनल प्रभारी, कांग्रेस के जनसंगठन, पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। विधायक नंदलाल ने जानकारी दी कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र की 54 पंचायतों से प्रत्येक पंचायत से 15 महिला और…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर उपमंडल के झाकड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में एक आइसक्रीम विक्रेता पर छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची की मां ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2:45 बजे, एक आइसक्रीम विक्रेता उनकी दुकान पर आया। दुकान पर ग्राहकों की भीड़ होने के कारण मां उन्हें सामान देने में व्यस्त थीं। इसी बीच, आरोपी विक्रेता बच्ची को जबरदस्ती अपने आइसक्रीम ठेले के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमलाजिला दुग्ध विकास समिति की बैठक उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा किसानों की आमदनी बढ़ाने हेतु विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुग्ध सहकारी समितियों को तकनीकी एवं वित्तीय सहायता समय पर उपलब्ध करवाई जाए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में दूध उत्पादन में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर दुग्ध उत्पादकों को अधिक लाभ प्रदान किया जाना चाहिए। उपायुक्त ने जानकारी दी कि जिले की 57 पंचायतों में प्रतिदिन 200…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के भरली गांव में वीरवार को ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। यहां शहीद आशीष कुमार की बहन आराधना की शादी थी। लेकिन भाई की अनुपस्थिति खल न जाए, इसलिए भारतीय सेना के जवान खुद उसके भाई बनकर पहुंचे। यह नजारा बिलकुल वैसा ही था, जैसा 1993 की अक्षय कुमार की फिल्म सैनिक में दिखाया गया था। शहीद आशीष कुमार 19 ग्रेनेडियर बटालियन में अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। 27 अगस्त 2024 को ऑपरेशन अलर्ट के दौरान वीरता दिखाते हुए उन्होंने देश के लिए…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमलाउपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी राजस्व अधिकारियों के साथ तहसीलों, उप-तहसीलों, पटवार और कानूनगो सर्कलों के पुनर्गठन पर एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या अनुपात और जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुनर्गठन से राजस्व कार्य प्रणाली अधिक पारदर्शी और सुदृढ़ होगी तथा आम जनता को अपने क्षेत्र में समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वे क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुसार व्यावहारिक सुझाव…

Read More