एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के छात्रसंघ चुनाव 2025 में सभी 20 विभागीय प्रतिनिधि सीटों पर जीत दर्ज कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। नैंसी अटल ने दी जीत पर प्रतिक्रिया ABVP की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने इस अवसर पर कहा कि यह केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के अटूट विश्वास, संगठन की सेवा और संघर्ष की परंपरा का परिणाम है। ABVP हमेशा छात्रहित और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करती रही है और करती रहेगी। पहले चरण में निर्विरोध जीत, शाहपुर में शानदार प्रदर्शन पहले चरण…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला एसएफआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई का 40वां सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में 51 सदस्यीय कार्यकारिणी और 17 सदस्यीय सचिवालय चुना गया, जिसमें योगी सिंघानिया को इकाई प्रधान और मुकेश कुमार को इकाई सचिव के रूप में चुना गया। सम्मेलन में देश और विश्व की वर्तमान महत्वपूर्ण घटनाओं पर गंभीर चर्चा हुई। खासतौर पर फिलिस्तीन में हो रहे नरसंहार और विश्व के विभिन्न हिस्सों में चल रहे राजनीतिक उथल-पुथल पर संगठनात्मक दृष्टिकोण पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा पूर्व सचिव रितेश कुमार ने पिछली कार्यकारिणी की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए उपलब्धियों और कमियों पर चर्चा की।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला अपराधों पर लगाम लगाने और बाहरी व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए जिला दंडाधिकारी अनुपम कश्यप ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने जिले के सभी प्रवासी मजदूरों, रेहड़ी-फड़ी, फेरी वालों और अन्य अस्थायी कामगारों का पंजीकरण नजदीकी पुलिस थाने में करवाना अनिवार्य कर दिया है। इस आदेश के तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 का हवाला देते हुए सभी उद्योगपतियों, ठेकेदारों, किसानों, और अन्य नियोक्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे अपने कामगारों का फोटो और पहचान पत्र सहित पूरा विवरण थाने में पंजीकृत करवाएं। इसके अलावा, सभी मकान मालिकों को भी सख्त…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान आज मनाली पहुंचे। उन्होंने कुल्लू से मनाली के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग को बीते अगस्त महीने में आई बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। वह मनाली के सीमावर्ती गांव सोलंग भी गए और गांव वालों से बातचीत कर उनका दुखदर्द जाना। राज्यपाल ने कहा की बाढ़ के कारण काफ़ी ज्यादा नुकसान हुआ है। नदी ने कई स्थानों पर अपना बहाव मोड़ दिया है उससे भी काफ़ी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा की सड़क को दोनों तरफ से नुकसान हुआ है, जिसके लिये ड्रेसिंग की व्यवस्था करनी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के सुन्नी क्षेत्र में सतलुज नदी के बढ़ते जलस्तर और सिल्ट जमा होने के कारण उत्पन्न खतरों पर गंभीरता दिखाते हुए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनटीपीसी और लोक निर्माण विभाग ने विस्तृत रिपोर्टें सौंपीं, जिनका अब विशेषज्ञों की टीम द्वारा अध्ययन करवाया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि कोलडैम प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है। पिछले तीन वर्षों से मानसून के दौरान सतलुज नदी के जलस्तर में वृद्धि से सुन्नी, तत्तापानी और चाबा क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। आने…