Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, September 22
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्पोर्ट्स

    Women’s Kabaddi World Cup : भारतीय टीम में हिमाचल की 5 बेटियां, रितु नेगी बनीं कप्तान

    ढाका में होने वाले Women’s Kabaddi World Cup के लिए भारतीय टीम घोषित। हिमाचल की रितु नेगी कप्तान और पुष्पा राणा उप कप्तान चुनी गईं। कुल 5 खिलाड़ी हिमाचल से।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    भारतीय महिला कबड्‌डी टीम की कप्तान रितु नेगी और उप कप्तान पुष्पा राणा।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 15 से 25 नवंबर तक आयोजित होने वाले दूसरे Women’s Kabaddi World Cup के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी गई है। इस बार टीम में हिमाचल प्रदेश का दबदबा देखने को मिल रहा है, क्योंकि 14 सदस्यीय टीम में राज्य की पांच खिलाड़ी शामिल की गई हैं। सबसे खास बात यह है कि टीम की कप्तानी भी हिमाचल की रितु नेगी के हाथों में सौंपी गई है। रितु नेगी सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र की रहने वाली हैं और इंडियन रेलवे से खेलती हैं।

    13 साल बाद आयोजित हो रहे इस विश्व कप में भारतीय टीम की कमान संभालने का मौका मिलना उनके लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। रितु नेगी के साथ पुष्पा राणा को उप कप्तान नियुक्त किया गया है, जो शिलाई क्षेत्र की ही रहने वाली हैं। यह हिमाचल के लिए गौरवपूर्ण पल है, क्योंकि नेतृत्व की दोनों महत्वपूर्ण भूमिकाएं प्रदेश की खिलाड़ियों को मिली हैं। टीम में हिमाचल से तीन खिलाड़ी साक्षी शर्मा, चंपा ठाकुर और भावना ठाकुर भी शामिल हैं। भारतीय टीम में अन्य खिलाड़ियों में पूजा नरवाल, पूजा, रितु शोहरान, संजू देवी, रितु मित्रवाल, मिनी नरवाल, अनु कुमारी और धनलक्ष्मी शामिल हैं। मजबूत डिफेंस और अनुभवी ऑलराउंडरों से सजी यह टीम वर्ल्ड कप में भारत की उम्मीदों को बढ़ाती है।

    पहले विश्व कप में भारत ने अपने नाम किया था खिताब

    इससे पहले पहला Women’s Kabaddi World Cup वर्ष 2012 में पटना में आयोजित किया गया था, जिसमें भारतीय टीम ने खिताब अपने नाम किया था और ईरान उपविजेता रहा था। हालांकि इस बार भी टूर्नामेंट का आयोजन भारत में ही होना था। पहले जून में बिहार और फिर 3 से 10 अगस्त तक हैदराबाद में आयोजन प्रस्तावित था, लेकिन दोनों बार कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। अंततः विश्व कप को ढाका में आयोजित करने का अंतिम निर्णय लिया गया। महिला कबड्‌डी विश्व कप में इस बार अर्जेंटीना, बांग्लादेश, चीनी ताइपे, जर्मनी, नीदरलैंड, ईरान, जापान, केन्या, नेपाल, थाईलैंड, युगांडा, ज़ांज़ीबार, पोलैंड और भारत सहित कई देशों की टीमें भाग लेने जा रही हैं। बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के बीच भारतीय टीम से एक बार फिर दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

    #ARBtimes #Bangladesh2025 #HimachalPlayers #HimachalPride #IndianKabaddiTeam #KabaddiIndia #KabaddiNews #RituNegi #TeamIndia #WomensKabaddiWorldCup #WomenSports
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMandi: आत्मनिर्भर हिमाचल हमारा संकल्प, सिर्फ़ नारा नहीं: मुख्यमंत्री सुक्खू
    Next Article दैनिक राशिफल : Tuesday, November 11, 2025
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr News : अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मार्चपास्ट में सराहन ब्लॉक अव्वल

    September 20, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 15 जोन की 560 छात्राएं ले रहीं भाग

    September 18, 2026

    Bilaspur News: इंटर कॉलेज वुशू चैंपियनशिप में घुमारवीं और ठियोग कॉलेज का दबदबा

    September 18, 2026

    Sports: कटगांव में अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 548 खिलाड़ी ले रहे भाग

    September 17, 2026

    Sports: वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

    September 14, 2026

    Women Asia Cup 2026 : श्रीलंका को 72 रन से हराकर भारत ने रचा इतिहास, आठवीं बार बना एशिया कप चैंपियन

    September 14, 2026

    Himachal News : वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर ने जीता खिताब, रामपुर रहा उपविजेता

    September 13, 2026

    Sports News : रामपुर में वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता 11 से, मुख्यमंत्री ऑनलाइन करेंगे शुभारंभ

    September 10, 2026

    Manali Paragliding Pre-World Cup: पहली बार होगा आयोजन, 64 पायलटों ने कराया पंजीकरण

    September 6, 2026

    Kullu News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर ढालपुर में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दम, 250 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    September 3, 2026

    Forest: बरमूडा घास से हरा-भरा होगा रामपुर कॉलेज मैदान, 7 से 10 दिन में तैयार होगी घास

    August 26, 2026

    Sports: स्वर्गीय ठाकुर सेन नेगी जी प्रीमियर लीग: क्रिकेट के साथ नशामुक्त किन्नौर का संदेश

    August 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 7 3 8
    Users Today : 0
    Total Users : 123738
    Total views : 243418
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.